फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जेल में बंद यौन शोषण के आरोपी हार्वे वीनस्टीन?

Mon, 23 Mar 2020 12:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हार्वे वीनस्टीन
विज्ञापन

दुष्कर्म और यौन शोषण मामले में 23 साल की जेल होने के कुछ दिनों बाद ही सजा काट रहे मशहूर डायरेक्टर हार्वे वीनस्टीन (Harvey Weinstein) कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। एक अमेरिकी न्यूज पेपर ने रविवार शाम को यह बताया है कि हार्वी जेल में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि हार्वे के प्रवक्ताओं ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क सिटी से बुफालो स्थित जेल में ट्रांसफर किए जाने से पहले हार्वी को रिकर्स आइलैंड जेल में रखा गया था। जेल में छाती में दर्द की शिकायत के बाद मैनहैटन हॉस्पिटल में उनका इलाज भी हुआ था। 

बता दें इस वक्त कोरोना के कहर से हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। देश विदेश के कई शहर शटडाउन कर दिए गए हैं।

बात करें हार्वे वीनस्टीन की तो न्यूयॉर्क की एक अदालत ने वीनस्टीन को एक महिला से यौन शोषण के आरोप में दोषी पाया था, जिसमें उन्हें 23 साल की सजा सुनाई गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एएफपी के हवाले से बताया है कि पूर्व फिल्म निर्माता हार्वे वीनस्टीन को यौन शोषण मामले में 23 साल की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन


हार्वे वीनस्टीन पर हॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियों समेत 100 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लग चुका है। इसके बाद #Metoo कैंपेन के जरिए कई दूसरी महिलाओं ने अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी थी। इस कैंपेन ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें