कोरोना वायरस का खतरा दुनिया पर मंडरा रहा है। कई देशो में तो इस वायरस की वजह से ऐसी भयावह स्थिति है जिसकी तस्वीरें दिल दहला देती हैं। हालांकि कोरोना वायरस का तोड़ निकालने के लिए वैज्ञानिक पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर इसकी एक नई थ्योरी निकली है। ट्विटर यूजर्स की मानें तो एनिमेटेड प्रोडक्शन कंपनी 'डिज्नी' को इसकी बहुत पहले से जानकारी थी। यहां तक कि डिज्नी ने अपनी फिल्म Tangled में इसका जिक्र भी किया था।
दरअसल, फिल्म Tangled डिज्नी की एक राजकुमारी की कहानी है। यह राजकुमारी कोरोना राज्य की थी जिसे एक महिला ने अगवा करके टावर में 18 साल तक रखा था। खास बात है कि जिस टावर में राजकुमारी को कैद करके रखा था उस टावर का नाम क्वारंटीन था। फिल्म के इसी कोरोना राज्य और क्वारंटीन टावर से लोग वर्तमान समय की स्थिति को जोड़ रहे हैं।
फिल्म के मेकर्स की कहानी इस वक्त की स्थिति से कैसे मेल खाती है ये तो वही जानें लेकिन इतना जरूर है कि अब इस फिल्म की कहानी को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक यूजर्स ने वीडियो पोस्ट करके लिखा- 'क्या आप लोगों को इस बात का अहसास है कि Rapunzel को कोरोना राज्य में क्वारंटीन में रखा गया था।'
एक अन्य यूजर्स ने फिल्म की राजकुमारी की तस्वीर साझा की। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा- 'अब कोरोना दुनिया भर में फैल गया है।'
आपको बता दें, कोरोना का प्रकोप भारत में भी बढ़ रहा है। स्कूल, कॉलेज और सिनेमाघर तो पहले ही एहतियात के तौर पर बंद कर दिए गए थे। इसके अलावा कई फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है और शूटिंग भी कैंसिल कर दी गई है। आम हो या खास हर किसी को घर में ही रहने की सलाह दी जा रही है। इस वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आदेश दिया है। पीएम मोदी की इस मुहिम में फिल्मी सितारे भी उनका साथ दे रहे हैं और लोगों से अपना ध्यान रखने की अपील कर रहे हैं।
कोरोना पॉजिटिव पाए गए अमेरिकी टीवी होस्ट एंडी कोहेन, फैंस को दी घर पर रहने की सलाह