26 अप्रैल को रिलीज हो रही 'आयरन मैन' सीरिज की तीसरी फिल्म 'आयरन मैन 3' इस श्रृंखला की
अंतिम फिल्म हो सकती है। इस फिल्म की चौथी कड़ी बनाने के लिए इन फिल्मों के
मेकर्स बहुत उत्साहित नहीं दिख रहे हैं।
मशहूर हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर फिल्म 'आयरन मैन' श्रृंखला फिल्मों की चौथी कड़ी को लेकर संशय में हैं। वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, डाउनी जूनियर ने कहा, "भविष्य के बारे में अभी से कुछ नहीं कहा जा सकता।"
उन्होंने कहा, "जब पहली फिल्म 'आयरन मैन' आई थी, तब लोगों ने उसे काफी पसंद किया था। हमने हमेशा दर्शकों की उस पसंद का ध्यान रखा।" डाउनी ने फिल्म में टॉनी स्टार्क की भूमिका निभाई है।
'आयरन मैन 3' भारत में 26 अप्रैल को रिलीज हो रही है। भारत के बाद यह फिल्म यूएस सहित मुल्क के बाकी देशों में रिलीज होगी।