फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parastoo Ahmadi: हिजाब के बिना गाने पर मिली 74 कोड़े की सजा, ईरानी आर्टिस्ट परस्तू अहमदी के कॉन्सर्ट पर विवाद

Fri, 19 Jun 2026 08:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Iranian artist Parastoo Ahmadi: ईरान की सिंगर परस्तू अहमदी इन दिनों चर्चा में हैं। वजह है उनका एक कॉन्सर्ट, जिसे बिना हिजाब लाइवस्ट्रीम करने पर उन्हें कड़ी सजा सुनाई गई है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
ईरान की सिंगर परस्तू अहमदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान की सिंगर और कंपोजर परस्तू अहमदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें और उनकी टीम के 8 अन्य लोगों को 74 कोड़ों की सजा सुनाई गई है। यह सजा उनके एक लाइवस्ट्रीम कॉन्सर्ट की वजह से दी गई है।

यह फैसला ईरान के कोम प्रांत की एक क्रिमिनल कोर्ट ने सुनाया है। सजा के साथ-साथ सभी 9 लोगों पर दो साल तक देश छोड़ने और किसी भी तरह के आर्टिस्टिक काम करने पर भी रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन

ईरान की सिंगर परस्तू अहमदी - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों सुनाई ये सजा?
दरअसल, यह मामला दिसंबर 2024 का है, जब परस्तू अहमदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक कॉन्सर्ट लाइवस्ट्रीम किया था। इस कॉन्सर्ट को लाखों लोगों ने देखा।

इस परफॉर्मेंस के दौरान परस्तू बिना हिजाब नजर आईं और उन्होंने ‘फ्रॉम द ब्लड ऑफ द यूथ ऑफ द होमलैंड’ जैसे देशभक्ति गीत समेत कई गाने गाए। यह कॉन्सर्ट बिना किसी लाइव ऑडियंस के किया गया था और इसे महिलाओं पर लगे प्रतिबंधों के खिलाफ एक क्रिएटिव विरोध के रूप में पेश किया गया था।

ईरान के कानून के मुताबिक, महिलाओं के सोलो पब्लिक सिंगिंग पर कड़े नियम हैं और उन्हें हिजाब पहनना जरूरी होता है। इसी वजह से कोर्ट ने इस कंटेंट को ‘अश्लील और अनैतिक’ बताया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो सामने आने के बाद परस्तू और उनकी टीम को कुछ समय के लिए गिरफ्तार भी किया गया था, हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। इसके बाद इस मामले में औपचारिक केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

ईरान की सिंगर परस्तू अहमदी - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं परस्तू अहमदी?
परस्तू अहमदी एक ईरानी सिंगर और कंपोजर हैं, जो महिलाओं पर लगे प्रतिबंधों को चुनौती देने के लिए जानी जाती हैं।

दिसंबर 2024 में उन्होंने एक ऐतिहासिक कारवां सराय में ‘इमैजिनरी कॉन्सर्ट’ किया था, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। इस दौरान उन्होंने बिना हेड कवर के काले स्लीवलेस ड्रेस में परफॉर्म किया था और इसे यूट्यूब पर लाइवस्ट्रीम किया था।

ये भी पढ़ें- समय रैना का बड़ा एलान, इस OTT पर स्ट्रीम होगा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का सीजन 2; इस दिन रिलीज होगा पहला एपिसोड

यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और इसे ‘वुमन, लाइफ, फ्रीडम’ आंदोलन के समर्थकों ने खूब शेयर किया। यह आंदोलन 2022 में महसा अमीनी की मौत के बाद शुरू हुआ था।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें