दोस्ती, साहस और खोज का देगी परिचय
फिल्म 'डोरेमोन द मूवी: न्यू नोबिता एंड द कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल’ में नोबिता और उसके दोस्त एक रोमांचक सफर पर निकलेंगे। उनकी इस कहानी में दोस्ती, साहस और खोज देखने को मिलेगी। फिल्म फुजिको एफ. फुजियो की मांगा पर आधारित होगी।
कब होगी रिलीज?
फिल्म 'डोरेमोन द मूवी: न्यू नोबिता एंड द कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल’ 2 अक्टूबर 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डोरेमोन एक एनिमेटिड किरदार है जिसे बिना कानों वाली एक रोबोटिक बिल्ली के रूप में दिखाया जाता है। डोरेमोन, नोबिता नाम के लड़के की जिंदगी में मदद करने के लिए 22वीं सदी से सफर करके आती है। यह सीरीज पिछले बीस साल से बच्चों का मनोरंजन करती आ रही है।