फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Interstellar: इंटरस्टेलर का भारत में दिख रहा जबर्दस्त क्रेज, री-रिलीज से पहले बिके एक लाख से ज्यादा टिकट

Mon, 27 Jan 2025 10:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Interstellar: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म इंटरस्टेलर भारत में एक बार फिर से रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 7 फरवरी, 2025 को सीमित समय के लिए बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
 
विज्ञापन
इंटरस्टेलर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी फिल्म 'इंटरस्टेलर' एक बार फिर भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस बार फिल्म को आईमैक्स में भी रिलीज किया जाएगा। इसकी वापसी को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन

Coldplay: कोल्डप्ले सिंगर क्रिस मार्टिन गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे महाकुंभ, भगवा रंग में रंगे आए नजर

भारत में बिके एक लाख से ज्यादा टिकट
इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक फिल्म के एक लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म के निर्माताओं ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "एक लाख+ टिकट बिक चुके हैं और गिनती जारी है! अंतरिक्ष और समय के सफर की यात्रा जारी है।"

इन सितारों ने निभाई है अहम भूमिका
इंटरस्टेलर की कहानी उस भविष्य के समय पर आधारित है जब पृथ्वी इंसानों के रहने के लिए अयोग्य हो जाती है। इसके बाद फिल्म के मुख्य पात्र जोसेफ कूपर (मैथ्यू मैककोनाहे) और उनकी टीम अंतरिक्ष में एक नया ग्रह खोजने के लिए रवाना होते हैं। इसमें ऐनी हैथवे, जेसिका चैस्टेन जैसे सितारे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
Deva: आखिर क्यों मुहूर्त के बाद आगे नहीं बढ़ सकी अमिताभ बच्चन की 'देवा', सुभाष घई का बस यही सपना नहीं हुआ पूरा
विज्ञापन

इस दिन बड़े पर्दे पर देगी दस्तक
फिल्म 7 फरवरी, 2025 को भारत में सात दिनों के लिए विशेष रूप से रिलीज की जा रही है। यह फिल्म न केवल दर्शकों को अपनी शानदार कहानी और दृश्यात्मक प्रभावों से आकर्षित करने की कोशिश करेगी, बल्कि इस बार दर्शकों को आईमैक्स वर्जन में इसका और भी शानदार अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें