फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नस्लभेद के सवाल पर बोले इद्रिस एल्बा, सेलिब्रिटी बनने के बाद भी होता है भेदभाव

Sun, 28 Jun 2020 08:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Idris Elba
विज्ञापन

हॉलीवुड अभिनेता इद्रिस एल्बा ने नस्लभेद को लेकर अपना दुख जाहिर किया है। एल्बा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें सेलिब्रिटी होने के बावजूद भेदभाव का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन


एल्बा ने कहा अभिनेता बन जाने के बाद भी आज तक वो नस्लभेद से दूर नहीं हो पाए। उन्हें अपनी जिंदगी में अक्सर इसका सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता ने बचपन से यही सिखाया कि सफल होने के लिए तुन्हें श्वेत लोगों के मुकाबले दोगुना बेहतर बनना होगा।

द पैसिफिक रिम स्टार के कार्यक्रम में भाग लेते हुए एल्बा ने कहा कि सफलता से मेरे लिए नस्लभेद खत्म नहीं हुआ है। नस्लभेद के बारे में मुझसे पूछना मेरे लिए यह पूछने जैसा है कि मैं कब से सांस ले रहा हूं।
विज्ञापन


एल्बा ने कहा कि यह आपके साथ रहता है चाहे आप सफल हों या आप सिस्टम को हरा दें। अगर आप दुनिया में अपना मुकाम बनाना चाहते हैं तो आपको श्वेत व्यक्ति से दोगुना बेहतर होना होगा।

अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देते हुए एल्बा ने कहा कि मैं सिएरा लियोन, पश्चिम अफ्रीका के अप्रवासी माता-पिता द्वारा एकमात्र बच्चा था। और उन्होंने जो कुछ भी किया उसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। इस तरह से जीवन ने मुझे स्वतंत्रता का महत्व सिखाया और अपनी सफलता के लिए खुद पर भरोसा किया।
विज्ञापन


2020 की जनगणना में नहीं हुई ट्रांसजेंडर और गैर-बाइनरी लोगों की गिनती, टेलर स्विफ्ट ने जताई नाराजगी

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें