फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Insidious The Red Door: 'इनसिडियस द रेड डोर' का ट्रेलर रिलीज, राक्षसों की दुनिया में फिर लौटेंगे जोश-डाल्टन

Thu, 20 Apr 2023 11:11 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉरर फिल्म 'इनसिडियस' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 'इनसिडियस: द रेड डोर' का डरावना ट्रेलर आउट हो गया है। जोश और डाल्टन वापस से राक्षस की दुनिया में लौटने वाले हैं। 

 
विज्ञापन
इनसिडियस: द रेड डोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैट्रिक विल्सन अपनी हॉरर फिल्म 'इनसिडियस' की फ्रेंचाइजी के साथ सफलता पूर्वक आगे बढ़ रहे हैं। विल्सन ने बीते दिनों अपनी फिल्म 'इनसिडियस: द रेड डोर' की अनाउंसमेंट की थी, जिसने फैंस के बज को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। वहीं, अब इस हॉरर मूवी का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर सामने आ गया है, जिसे देखकर लोगों की चीखें निकलना लाजमी है।

'इनसिडियस: द रेड डोर' का ट्रेलर रिलीज 

'इनसिडियस: द रेड डोर' के ट्रेलर को देखकर साफ हो रहा है कि राक्षसों को फिर से शांत करने के लिए जोश (पैट्रिक विल्सन) और डाल्टन (टाइ सिम्पकिंस) को अपने परिवार के अंधेरे अतीत में वापस जाना होगा। इस दौरान दोनों पहले से कहीं ज्यादा भनायक जगहों में फंसते दिखेंगे और द फॉरवर्ड में कहीं अधिक गहराई तक जाएंगे, जो लाल दरवाजे के पीछे छिपा है। 

विज्ञापन


पैट्रिक विल्सन ने एक्टिंग समेत डायरेक्शन की संभाली कमान

इनसिडियस के लीड एक्टर पैट्रिक विल्सन इसके जरिए निर्देशन में भी अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इसके अलावा मूवी में टाइ सिम्पकिंस, रोज बायरन और एंड्रयू एस्टोर जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। जेसन ब्लम, ओरेन पेली, जेम्स वान और लेह व्हेननेल 'इनसिडियस: द रेड डोर' के निर्माता हैं। स्क्रीनप्ले स्कॉट टेम्स के जरिए लेह व्हेननेल की एक कहानी से लिखी गई है, जो लेह व्हेननेल के जरिए बनाए गए किरदारों पर आधारित है। 

'इनसिडियस: द रेड डोर' इन भाषाओं में इस दिन होगी रिलीज

'इनसिडियस: द रेड डोर', इंसिडियस फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म होने जा रही है। राक्षसों की दुनिया का दीदार कराने वाली इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं, अब यह इंतजार खत्म हो गया है और मूवी की रिलीज डेट सामने आ गई है। 'इंसिडियस: द रेड डोर' 7 जुलाई, 2023 को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें