हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो पर देश और दुनिया की करोड़ों लड़कियां फिदा रहती हैं। लड़कियों के बीच मशहूर अभिनेता अपनी फिल्मों और मिलने वाले अवॉर्ड्स के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी लाइमलाइट में रहते हैं। इस वक्त मॉडल विटोरिया सेरेटी के साथ अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं, जो वायरल हो रही है।
विज्ञापन
लियोनार्डो डिकैप्रियो अगस्त में विटोरिया सेरेटी के साथ स्पेन के इबिजा में एक नाइट आउट के लिए गए थे। वहां पर उन दोनों ने एक-दूसरे को किस किया, और रोमांस शुरू कर दिया। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग टी तरह फैल रही हैं।
बता दें कि हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो को लेकर कहा जाता है कि वह अपनी उम्र से दोगुनी कम उम्र की लड़कियों के साथ रोमांस करते हैं। वह अब तक कई हॉलीवुड स्टार्स को डेट कर चुके हैं। विटोरिया सेरेटी भी लियोनार्डो डिकैप्रियो से उम्र में 23 साल छोटी हैं।
विज्ञापन
तो वहीं लियोनार्डो डिकैप्रियो को इस से पहले विटोरिया सेरेटी के साथ आइसक्रीम और आइस्ड कॉफी का मजा लेते हुए देखा गया था। जिस से हर तरफ चर्चा होने लगी कि लियोनार्डो 25 साल की इटैलियन मॉडल विटोरिया सेरेटी को डेट कर रहे हैं।