फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंजेलिना से अलग होने के बाद ब्रैड पिट और जेनिफर फिर होंगे साथ-साथ!

Sat, 02 Sep 2017 05:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
File pic
विज्ञापन
हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट ने अपनी एक्स वाइफ जेनिफर एनिस्टन से माफी मांगी है। इस खबर के बाद दोनों में सालों पहले बिगड़ी बात फिर से बनने की उम्मीद की जा सकती है। 
विज्ञापन


ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टन कभी हॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल्स में गिने जाते थे। पर ब्रैड की जिंदगी में एंजेलीना जॉली के आने के बाद सबकुछ पलट गया। दोनों अलग हो गए और ब्रैड ने जॉली के साथ 12 सालों तक रिलेशनशिप में रहने बाद शादी कर दी।

ब्रैड-जॉली की शादी के बाद दोनों ब्रैंजेलीना नाम से मशहूर हुए और दशक भर से अधिक समय तक साथ रहे। दोनों ने कई बच्चों को गोद लिया और आखिरकार साल 2016 में अलग हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैड पिट और एंजेलिना जोली
ब्रैड पिट ने अब अपनी एक्स वाइफ से माफी मांगकर गिले-शिकवे मिटाने की कोशिश की है। उन्होंने खुद को एबसेंटी हसबैंड करार देते हुए जॉली के लिए अलग होने पर भी माफी मांगी है। सूत्रों का कहना है कि जेनिफर ने भी पॉजिटिव रिस्पांस दिया है।

'मिस्ट्री मैन' के साथ दिखीं एंजेलीना, कहीं चौथी शादी की तैयारी में तो नहीं !

गौरतलब है कि ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टन के बीच 5 सालों तक शादी चली थी। जेनिफर से शादी के बीच ही ब्रैड पिट और एंजेलीना जॉली ने 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ' में साथ काम शुरु किया। इस दौरान दोनों में अफेयर हुआ और ब्रैड ने जॉली के लिए एनिस्टन से शादी तोड़ ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें