फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hollywood Stars: हिंदू धर्म से बेहद प्रभावित हुए ये हॉलीवुड सेलेब्स, अपना धर्म बदलकर बन गए सनातनी

Thu, 10 Aug 2023 11:27 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड में भी कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्होंने इस धर्म से प्रभावित होकर अपना धर्म बदल लिया।
विज्ञापन
हॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर के लोग अलग-अलग धर्मों का पालन करते हैं। लेकिन हिंदू धर्म को विश्व के सबसे पुराने धर्मों में से एक माना जाता है। इसके विचारों और संस्कृति से दुनिया में कई लोग बहुत प्रभावित रहे हैं। पूरी दुनिया में इसे अपनाने वाले लोगों की संख्या लाखों में है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हॉलीवुड में भी कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्होंने इस धर्म से प्रभावित होकर अपना धर्म बदल लिया। चलिए बताते हैं आपको ऐसे हॉलीवुड सेलेब्स के बारे में, जिन्होंने हिंदू धर्म को अपनाया...

विज्ञापन

जूलिया रॉबर्ट्स - फोटो : social media
जूलिया रॉबर्ट्स 
'नॉटिंग हिल', 'माई बेस्ट फ्रेंड्स वेडिंग' जैसी बहुत सी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स का नाम इस लिस्ट में शामिल है। जूलिया रॉबर्ट्स साल 2010 में फिल्म 'ईट, प्रे, लव' की शूटिंग के लिए भारत आई थीं। इस दौरान अभिनेत्री हिंदू धर्म से बहुत प्रभावित हुई थीं और उन्होंने हिंदू धर्म को अपना लिया था। उस दिन से वह कई बार अपने आपको हिंदू बता चुकी हैं और कहती हैं कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है।

जॉन कोल्ट्रेन - फोटो : Social media
जॉन कोल्ट्रेन
मशहूर अमेरिकी म्यूजिशियन जॉन कोल्ट्रेन भी हिंदू धर्म से प्रभावित हुए थे। ईसाई परिवार में जन्मे जॉन यूं तो बचपन में चर्च जाया करते थे, लेकिन बड़े होने के साथ   वे धीरे-धीरे हिंदू धर्म से प्रभावित होने लगे थे। उनके ऊपर हिंदू धर्म का प्रभाव कुछ इस कदर था कि उन्होंने इसे पूरी तरह से अपना लिया था। 

ट्रेवर हाल - फोटो : Social media
ट्रेवर हाल
दुनिया को अपने संगीत की धुन पर नचाने वाले ट्रेवर हाल ने भी अपना धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था। ट्रेवर हाल ने साल 2013 में भारत का दौरा किया था। इस दौरान वह हिंदू धर्म से इस कदर प्रभावित हुए कि उसी के होकर रह गए थे। हिंदू धर्म अपनाने के बाद ट्रेवर ने भारत में साधुओं जैसा जीवन बिताया था और कमाल की बात तो यह है कि उनके गानों में संस्कृत के मंत्र भी होते हैं।  

केआरएस-वन - फोटो : social media
केआरएस-वन 
प्रसिद्ध अमेरिकी रैपर केआरएस-वन का असली नाम लॉरेंस कृष्णा पार्कर है। केआरएस-वन हिंदुओं के भगवान कृष्ण के बहुत बड़े भक्त हैं। वह अपने धार्मिक विश्वासों का जिक्र अपनी किताब 'द गॉस्पेल ऑफ हिप-हॉप' में कर चुके हैं। 
विज्ञापन

जैरी गार्सिया - फोटो : Social media
जैरी गार्सिया 
जाने-माने अमेरिकी म्यूजिशियन जैरी गार्सिया भी हिंदू धर्म अपना कर सुर्खियों में आए थे। जैरी का जन्म यूं तो ईसाई परिवार में हुआ था, लेकिन बचपन से ही उनका रुझान हिंदू धर्म की ओर था। उन्होंने हिंदू धर्म को अपना ही लिया था और फिर आजीवन इसका पालन भी किया। साल 1995 उनका निधन हो गया था। कमाल की बात तो यह है कि उनका अंतिम संस्कार भी हिंदू रिती-रिवाजों से ही हुआ। उनकी अस्थियां भारत में ऋषिकेश में गंगा नदी में प्रवाहित की गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें