गुइलेर्मो डेल टोरो
10 नवंबर को, ऑस्कर विजेता निर्देशक गुइलेर्मो डेल टोरो ने अपने लाखों ट्विटर फॉलोअर्स से कहा कि उनका अकाउंट ज्यादातर अप्रयुक्त रहेगा। उन्होंने लिखा, 'मैं अधिक से अधिक समय ब्लूस्काई का ही इस्तेमाल करूंगा।'
मार्क हैमिल
हॉलीवुड कलाकार मार्क हैमिल की एक्स पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि, उन्होंने इसे छोड़ने का एलान कर अपने प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया। मार्क हैमिल ने एक्स से अलग होकर ब्लूस्काई पर लिखा, 'मुझे यकीन है कि मुझे एक्स-एक्स कहा जाएगा, लेकिन व्यक्तिगत रूप से, मैं हमेशा खुद को ट्विटर क्विटर मानूंगा।'
स्टीफन किंग
लंबे समय से ट्विटर से जुड़े स्टीफन किंग ने भी मंच से अपने प्रस्थान की घोषणा कर दी है। लेखक ने लिखा, 'मैं ट्विटर छोड़ रहा हूं। रहने की कोशिश की, लेकिन माहौल बहुत टॉक्सिक हो गया है। अगर आप चाहें तो मुझे थ्रेड्स पर फॉलो करें।'
गैब्रिएल यूनियन
गैब्रिएल यूनियन ने 15 नवंबर को एक्स छोड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने एक लंबे नोट में लिखा, 'मैं उन स्थानों में शामिल होने के लिए प्रतिबद्ध हूं जो वास्तव में डिजिटल दुनिया में समावेशिता, सम्मान और अखंडता को महत्व देते हैं। कभी-कभी, इसका मतलब आखिरी तिनके को पहचानना और यह जानना है कि कब दूर हटना है।'
जेमी ली कर्टिस
जेमी ली कर्टिस ने 14 नवंबर को एक्स को अलविदा कह दिया। उन्होंने लिखा, 'हे भगवान, मुझे उन चीजों को स्वीकार करने की शांति प्रदान करें जिन्हें मैं बदल नहीं सकता। जिन चीजों को मैं बदल सकती हूं उन्हें बदलने का साहस और अंतर जानने की बुद्धि देना।'
मस्क ने ट्रंप को दिया पुरजोर समर्थन
इसके अलावा एलिसा मिलानो, बारबरा स्ट्रीसंड और डॉन लेमन ने भी एक्स को छोड़ दिया है। जानकारी हो कि एलन मस्क ने ट्रंप को पूरा समर्थन दिया और चुनावी रैलियों के अंतिम सप्ताह में उनके सबसे करीबी सलाहकारों और शीर्ष वित्तीय समर्थकों में से एक साबित हुए। कथित तौर पर मस्क ने राष्ट्रपति अभियान के लिए करीब 118 मिलियन डॉलर की फंडिंग दी। वहीं, चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने हा है कि वह सरकारी दक्षता आयोग में एक अहम भूमिका के लिए मस्क के नाम पर विचार करेंगे।