फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड एक्ट्रेस इंदिरा वर्मा भी हुईं कोरोना वायरस की शिकार, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

Thu, 19 Mar 2020 03:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंदिरा वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले सेलेब्स में एक नया नाम जुड़ गया है। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में काम कर चुकी अभिनेत्री इंदिरा वर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी है। 

विज्ञापन


इंदिरा इस गेम ऑफ थ्रोन्स की दूसरी स्टार हैं जो इस वायरस से संक्रमित हैं। इससे पहले क्रिस्टोफर हिव्जू भी कोरोनावायरस का शिकार हो चुके हैं। इंदिरा ने लिखा- 'मैं बिस्तर पर हूं और मेरी तबीयत नासाज है। सुरक्षित और स्वस्थ रहे और अपने साथ के लोगों के प्रति दयालु रहे।बहुत दुखद है कि हमारा और दुनियाभर के कई कार्यक्रम कोविड-19 की वजह से प्रभावित हुए हैं। हमें जल्द ही वापसी की उम्मीद है।'

इस पोस्ट के बाद इंदिरा के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इंदिरा फिलहाल खुद को बाहरी दुनिया से दूर रख रही हैं। करियर की बात करें तो इंदिरा अब तक हॉलीवुड फिल्म 'एक्सोडस: गॉड्स एंड किंग्स', 'कामसूत्र: ए टेल ऑफ लव' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा इंदिरा एश्वर्या राय बच्चन के साथ 'ब्राइड एंड प्रेजुडाइस' में भी दिख चुकी हैं।
विज्ञापन


वहीं पिछले दिनों जेम्स बॉन्ड की फिल्म 'क्वांटम ऑफ सोलेस' में काम कर चुकीं ओल्गा कुरिलेंको की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। ओल्गा से पहले टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी भी कोरोना के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि दोनों अब ठीक हो चुके हैं। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें