फिल्म 'अनकट जेम्स' के प्रीमियर के दौरान हॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल एमिली रैटाकाउस्की ने अपने हाथ पर रेप के आरोपी प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखवाए। एमिली की ये तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई। हर कोई उनके इस अंदाज की सराहना कर रहा है।
इससे पहले खबर आई थी कि वीनस्टीन की उनपर आरोप लगाने वालों के साथ $2.5 करोड़ की डील तय हुई है जिसके चलते उन्हें यौन उत्पीड़न का कोई आरोप स्वीकारना नहीं पड़ेगा।
बता दें इस साल ग्रैंड ज्यूरी ने वीनस्टीन पर दुष्कर्म और आपराधिक यौन उत्पीड़न अधिनियम के तहत आरोप तय किए थे।
वीनस्टीन पर हॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियों समेत 100 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लग चुका है। इसके बाद #me too कैंपेन के जरिए कई दूसरी महिलाओं ने अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी थी। इस कैंपेन ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया था।
हार्वे हॉलीवुड के बेहद ताकतवर फिल्ममेकर माने जाते हैं। बता दें कि हार्वे के प्रोडक्शन में बनी 81 फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। हार्वे उन फिल्ममेकर में से थे जिसकी पहुंच व्हाइट हाउस तक हुआ करती थी।