फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hollywood Actors: इन हॉलीवुड सितारों ने कैमरे के सामने 'किस' के लिए किया मना, करते हैं बॉडी डबल का इस्तेमाल

Fri, 11 Aug 2023 12:06 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड हमेशा से ही दर्शकों को खुलकर बोल्ड कंटेंट परोसने के लिए जाना जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसी हॉलीवुड में कुछ स्टार्स ऐसे है, जो ऑनस्क्रीन किस करने से परहेज करते है।
विज्ञापन
हॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्मों को दर्शकों के लिए मनोरंजन के लिए बनाया जाता है। ऐसे में सीरियस फिल्मों की कहानी में भी रोमांस का तड़का लगाया जाता है। आज कल के जमाने में फिल्में चाहे बॉलीवुड हों या साउथ उनमें बोल्ड सीन्स की भरमार देखने को मिलती है। और बात जब हॉलीवुड की आती है, तो इन सीन्स की कोई सीमाएं नहीं होती हैं। हॉलीवुड हमेशा से ही दर्शकों को खुलकर बोल्ड कंटेंट परोसने के लिए जाना जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसी हॉलीवुड में कुछ स्टार्स ऐसे है, जो ऑनस्क्रीन किस करने से परहेज करते हैं। अगर फिल्मों में उन्हें किसिंग सीन्स करने भी पड़े तो इसके लिए वे अलग तरीका निकाल लेते हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में...

विज्ञापन

डेंजल वॉशिंगटन - फोटो : social media
डेंजल वॉशिंगटन
ऑस्कर विनिंग अभिनेता डेंजल वॉशिंगटन आमतौर पर अपनी फिल्मों में रोमांटिक सी करने में परहेज नहीं करते हैं, लेकिन 1993 की उनकी फिल्म 'पेलिकन ब्रीफ' के लिए उन्होंने अपनी को-स्टार जूलिया रॉबर्ट्स के साथ लिप-लॉक करने से मना कर दिया था। दरअसल, अभिनेता ने यह फैसला इसलिए लिया था, कहीं लोग उनसे खफा न हो जाएं क्योंकि वह फैंस को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे। इस फिल्म से पहले डेंजल वॉशिंगटन की फिल्म 'द माइटी क्विन' में मिमी रोजर्स के साथ उनके बोल्ड सीन पर बवाल हुआ था। 

लिंडसे लोहान - फोटो : social media
लिंडसे लोहान
साल 2012 में जब लिंडसे लोहान, चार्ली शीन के साथ 'स्केरी मूवी 5' में काम कर रही थीं, जब उन्होंने कथित तौर पर फैसला किया कि वह फिल्म से सभी किस सीन को काटना चाहती थीं। लिंडसे ने फिल्म में कोई भी किसिंग सीन को करने से इनकार कर दिया था, इसलिए फिल्म निर्माताओं को इसके लिए रचनात्मक होना पड़ा। ऐसे में मेकर्स ने इसके लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल किया था। 
विज्ञापन

नील मैकडोनो - फोटो : social media

नील मैकडोनो
नील मैकडोनो ने 'माइनॉरिटी रिपोर्ट' और 'कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट एवेंजर' जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया है, लेकिन आपने उन्हें कभी भी स्क्रीन पर किसी को-स्टार को किस करते हुए नहीं देखा होगा। अभिनेता ने फिल्मों में कई एक्शन सीक्वेंस किए हैं, लेकिन वह बोल्ड सीन्स करने से परहेज करते हैं। उनका मानना है कि एक पति और पांच बच्चों के पिता होने के कारण वह नहीं चाहते कि उनके बच्चे उनके ऑनस्क्रीन काम पर सवाल उठाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें