फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड अभिनेता का 81 वर्ष की उम्र में निधन, 'फर्स्ट ब्लड' के लिए थे मशहूर

Fri, 17 Apr 2020 08:37 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • हॉलीवुड अभिनेता ब्रायन डेनेहे का निधन।
  • 81 वर्ष की उम्र में हुआ निधन।
विज्ञापन
Brian Dennehy - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड अभिनेता ब्रायन डेने का निधन हो गया। ब्रायन की उम्र 81 वर्ष थी। वो कई दिनों से बीमार चल रहे थे जिसके चलते बुधवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। फर्स्ट ब्लड, कोकून, डेथ ऑफ ए सेल्समैन जैसी फिल्मों में नजर आए ब्रायन के निधन की खबर उनकी बेटी और अभिनेत्री ने दी।

विज्ञापन


इस बात की जानकारी उनकी छोटी बेटी और अभिनेत्री एलिजाबेथ डेनेहे ने दी है। एलिजाबेथ ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट कर ये भी साफ किया कि ब्रायन की मौत प्राकृतिक था। कोविड 19 की वजह से उनका निधन नहीं हुआ है।

एलिजाबेथ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारी मन के साथ हम घोषणा कर रहे हैं कि हमारे पिता, ब्रायन का निधन कल रात प्राकृतिक कारणों से हुआ था, न कि कोवि़ड से संबंधित। जीवन से बड़ा, एक गलती के लिए उदार, एक गर्व और समर्पित पिता और दादा, वह अपनी पत्नी जेनिफर, परिवार और कई दोस्तों द्वारा याद किए जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें