स्पाइडरमैन, बैटमैन के साथ ही सुपरमैन भी सुपरहीरो की दुनिया में जाना पहचाना नाम है। जिसको जब-जब पर्दे पर उतारा गया हंगामा मच गया। सीरीज के शुरुआती दौर में क्रिस्टोफर रीव्स ने इस भूमिका को यादगार बनाया।
उनके बाद क्रिपटोनिअन भी सुपरहीरो बने। लेकिन रीव को सबसे बेहतर सुपरमैन माना जाता है। ये एक ऐसे युवक की कहानी है जो दुनिया के सामने काफी डरा सहमा रहता है लेकिन लोगों की रक्षा के लिए इसका एक दूसरा ही रुप सामने आता है। इस सीरीज की अब तक 8 फिल्में बन चुकी हैं।
हर बार कायम हैं 'स्पाइडरमैन' के जलवे
एक साधारण बालक पीटर पार्कर के स्पाइडरमैन बनकर जनता की रक्षा करना आज भी सबको याद है। इस सुपरहीरो पर सीरियल और फिल्में बन चुकी हैं और लगातार बनती जा रही हैं।
स्पाइडरमैन की तकरीबन हर सीरीज ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है। स्पाइडरमैन पर करीब 8 फिल्में अब तक बन चुकी हैं।
अजीब आकर्षण है इस 'बैटमैन' में
बैटमैन एक ऐसा सुपरहीरो बन चुका है जो दुनिया भर में एक जाना पहचाना नाम है। इस सुपरहीरो की सीरीज की अब तक 8 फिल्में आ चुकी हैं और बाकी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
2014 में 'सन ऑफ बैटमैन' के आने की संभावना है। वैसे इस सीरीज की बैटमैन बिगेन्स, बैटमैन रिटर्नस और द डार्क नाइट्स से सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा। 2015 में बैटमैन का सिंबल भी अब बदला-बदला नजर आएगा।
लोगों को पसंद है 'पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन' की दुनिया
समुद्री लुटेरों की ये फिल्म किरदारों की वेशभूषा और थीम के लिए भी जानी जाती है। फिल्म के अब तक चार पार्ट बन चुके हैं और सभी सुपरहिट रहे।
साइंस फिक्शन का कमाल है 'स्टार वार' सीरीज
स्टार वार सीरीज पर अब तक करीब 7 फिल्में आ चुकी हैं। स्पेस की दुनिया दर्शकों को इतनी पसंद आई कि ये सीरीज हॉलीवुड में सुपरहिट साबित हुई। डार्थ वाडेर, योडा और द फोर्स लीजेंड बन गए। साइंस फिक्शन पर बेस इस फिल्म को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं।
'लार्ड्स ऑफ रिंग्स'
लार्डस ऑफ रिंग्स के भी कई पार्ट बने और इनको भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया। दुनिया भर में फिल्म के दीवाने भरे पड़े हैं।
जादुई दुनिया का तिलिस्म है 'हैरी पॉटर' सीरीज
जेके रॉलिंग लिखित ये उपन्यास जब दुनिया में आई तो लोगों ने इसे हाथों हाथ लिया। निर्माताओं ने हर किताब पर फिल्म बना डाली नतीजा ये रहा कि अब तक 8 फिल्में बनी और सभी सुपर-डुपर हिट रहीं।
22 बार जादू चला चुका है 'जेम्स बांड'
इस सीरीज पर अब तक 22 फिल्में बन चुकी हैं। सीन कॉनेरी,रोजर मूरी, पीअर्स ब्रॉनसन और डेनीयल क्रेग जेम्स बांड बन लोगों के दिलों पर राज कर चुके
हैं। इनमें से कुछ सितारों की तो छवि जेम्स बांड को याद करते ही आंखों में अपने आप आ जाती है। ये सीरीज अब तक हिट हो रही है।
मुक्केबाजी का जलवा 'रॉकी' में
बॉक्सिंग में रॉकी एक जाना माना नाम बन गया। 2006 तक इस सीरीज पर 6 फिल्में आई और सभी को खूब पसंद किया गया। हॉलीवुड के बेताज बादशाह सिल्वेस्टर स्टेलॉन को इन सीरीज ने सफलता की बुलंदियों पर पंहुचा दिया।
द बाउर्न आइडेन्टिटी
इस सीरीज की अब तक 4 फिल्में बन चुकी हैं। फिल्म सीआईए गतिविधियों पर आधारित रहस्य और रोमांच का मेलोड्रामा है। कलाकार मैट डेमन फिल्म में जैसन बाउर्न के नाम से लोकप्रिय हो चुके हैं।