फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

2014 में खून जमा देंगी हॉलीवुड की ये 10 खौफनाक फिल्में

हॉलीवुड की कई फिल्में इस साल रिलीज को तैयार हैं जिनमें से कुछ ऐसी हैं जो सिनेमाघरों में दस्तक देने के साथ ही आपके रौंगटे खड़े करके रख देंगी।


इनमें से कुछ रिलीज हो गई हैं तो कुछ जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। साल के अंत तक डर और खौफ का ये सिलसिला बदस्तूर जारी रहेगा। कई भयानक फिल्मों के रीमेक भी आपको देखने को मिलेंगे जो पहले से कहीं ज्यादा डरावने होंगे।

सबसे पहले आएगी 'चीप थ्रिल्स'

रौंगटे खड़े कर देने वाली ये डरावनी फिल्म इस वर्ष 21 मार्च को रिलीज होगी। यानि कि इसी महीने आप इस खौफनाक फिल्म का दीदार कर सकते हैं। फिल्म का ट्रेलर आ चुका है जो ये दिखा रहा है कि फिल्म में कितनी भयानकता है।

होश उड़ा देगी 'एक्यूलस'

ये फिल्म 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी तो आपके होश उड़ जाएंगे। केरन गिलान, केटी सेकहॉफ और ब्रीनटन फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं।फिल्म का पोस्टर देख कर ही आप हैरान हो जाएंगे।

ये ऐसे भाई बहन की कहानी है जिसमें से भाई पर उसके पेरेंट्स की हत्या का आरोप है। एक साल बाद बहन पर भी ये आरोप आ जाता है। फिल्म में सुपरनेच्युरल मिरर खास आकर्षण है जो फिल्म में कई भयानक क्लाइमेक्स लाता है।

'होर्नस' से हो जाएं सावधान!

ये फिल्म पिछले साल रिलीज होने वाली थी लेकिन डिस्ट्रीब्यूशन डील के चलते ऐसा संभव नहीं हो पाया। अब इस फिल्म के इस साल के आखिर में रिलीज होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

फिल्म में एक ऐसे युवक की कहानी है जिसके सिर पर सींग आ जाते हैं लेकिन ये बेहद ही खतरनाक हैं फिल्म की पूरी कहानी इन सींग के इर्द-गिर्द घूमती है और कई वीभत्स मंजरों को पर्दे पर दिखाती है।

गर्मियों में और पसीने छुड़ाएगी 'द पर्ग'

20 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म में जैक गिलफोर्ड और मिचैल के विलियम्स मुख्य भूमिकाओं में हैं। मूवी का ‌पिक्‍चराइजेश्‍ान बेहद डरावना बताया जा रहा है।

डेड स्नोः रैड वर्सेज डैड

वेगर होल, स्टिग फ्राड हेन्रीक्सन की भूमिकाओं से सजी ये फिल्म इस साल तहलका मचाने को तैयार है। गौरतलब है कि करीब चार साल पहले डेड स्नो को डॉमेस्टिक थिऐटर्स में ही ज्यादातर रिलीज किया गया था लेकिन इस बार फिल्म का सीक्वेल व्यापक स्तर पर रिलीज किया जाएगा।
 

अक्टूबर में फिर देखिए 'पैरानोर्मल एक्टिविटीज'

पैरानोर्मल एक्टिविटीज सीरीज का पांचवा भाग इस साल 24 अक्टूबर को रिलीज होगा। गौरतलब है कि फिल्म के पिछले हिस्से काफी पसंद किए गए हैं। फिल्म में सत्य घटनाओं को आधार बनाया गया है जिसमें लोग पैरानार्मल एक्टिविटीज का शिकार होते हैं।


'पोलरगीस्ट'

बेहद खौफनाक विषय पर बेस ये फिल्म इस साल के अंत में रिलीज होगी। इसकी रिलीज डेट अभी फिक्स नहीं हो पाई है। फिल्म में सैम रॉकवैल, रोसमैरी, जेअर्ड हैरिस जैसे कलाकार हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में एडवांस डिजीटल इफेक्ट का प्रयोग करके इसे बहुत भयानक बनाया जा रहा है।

'हैप्पी हंटिंग'

इस फिल्म में कई शॉक्ड कर देने वाले दृश्य होंगे तो कई खौफनाक मंजरों की दास्तान होगी। इस फिल्म को बेहद ही खौफनाक फिल्मों से एक माना जा रहा है। जो इस साल रिलीज होगी।

विज्ञापन

पत्रकार को निशाना बनाएगा 'किलर्'

ये एक सीरियल किलर की दास्तान हैं जो टॉक्यो में कार्यरत एक महिला पत्रकार को अपना शिकार बनाने की फिराक में है। फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं है पर ये इसी साल रिलीज होनी है।
 

Next
AU ऐप में पढ़ें