Zendaya and Tom Holland Wedding Plan: हॉलीवुड स्टार जेंडाया और टॉम हॉलैंड की शादी के बारे में अब एक अहम जानकारी आई है कि यह कपल कब शादी के बंधन में बंध सकता है। इस बात की जानकारी खुद जेंडाया के स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने शेयर की है, जिससे जेंडाया और टॉम के प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ रही है।
लंबे समय से जेंडया के स्टाइलिस्ट रहे लॉ रोच ने टॉम हॉलैंड और जेंडाया के साथ उनकी शादी पर एक नया अपडेट शेयर किया है और साथ ही यह भी बताया है कि यह कपल किस साल शादी कर सकता है।
विज्ञापन
जेंडाया और टॉम ने एक साथ कई फिल्मों में किया है काम
हॉलीवुड स्टार जेंडाया और टॉम हॉलैंड ने एक साथ कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें "स्पाइडर-मैन: होमकमिंग", "स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम" और "स्पाइडर-मैन: नो वे होम" शामिल हैं, जिनमें दोनों ने एमजे और पीटर पार्कर का किरदार निभाया है। ऑनस्क्रीन पर पसंद की जाने वाली यह जोड़ी अब जल्द ही ऑफस्क्रीन पर शादी करने वाली है। जानिए कब होगी जेंडाया और टॉम की शादी।
कब होगी शादी
पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, जेंडाया के स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने कहा है कि जेंडाया और टॉम हॉलैंड की शादी अभी बहुत दूर है। उन्होंने जनवरी में सगाई की थी, लेकिन शादी 2026 में होने की उम्मीद है। बहरहाल, दोनों ही इस समय कई फिल्मों में व्यस्त हैं और अगले साल भी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
कब हुई थी सगाई
जेंडाया की सगाई की अंगूठी पहली बार जनवरी में गोल्डन ग्लोब्स में देखी गई थी। टॉम के पिता ने पैट्रियन पर सगाई की खबर की पुष्टि की थी। जेंडाया और टॉम के पास बहुत काम है, इसलिए शादी की योजना में देरी हो रही है। वे दोनों स्पाइडर-मैन और क्रिस्टोफर नोलन की एक नई फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक साथ काम करना उन्हें पसंद है और यह आरामदायक है।