एलेक्जेंड्रा डैडारियो ने दी 'मेफेयर विचेज' के तीसरे सीजन के बारे में अहम जानकारी
- फोटो : इंस्टाग्राम@alexandradaddario
16 साल की उम्र में 'ऑल माई चिल्ड्रन' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली एलेक्जेंड्रा डैडारियो को 'पर्सी जैक्सन' फिल्म में एनाबेथ चेस और एचबीओ की टीवी सीरीज 'ट्रू डिटेक्टिव' के पहले सीजन में लिसा ट्रैगनेट्टी की भूमिका के लिए जाना जाता है। अब एलेक्जेंड्रा ने अपनी सुपरनैचुरल सीरीज 'मेफेयर वीचेज' के बारे में एक अहम जानकारी शेयर की है।
कहां होगी फिल्म की शूटिंग
आउटलेट के अनुसार, 'मेफेयर विचेज' के तीसरे सीजन की शूटिंग सलेम और मैसाचुसेट्स में की जाएगी। इसके नए सीजन में थॉमस श्नौज और एस्टा स्पाल्डिंग नजर आएंगे। थॉमस श्नौज को 'ब्रेकिंग बैड' और 'बेटर कॉल साउ' जैसी सीरीज के लिए जाने जाता है।
तीसरे सीजन की कहानी
डेडलाइन की एक खबर के अनुसार, एलेक्जेंड्रा डैडारियो की सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर मेफेयर विचेस को सीजन 3 को नए तरीके से पेश किया जाएगा। इसके तीसरे सीजन में जादू-टोने की कहानियों को और भी गहराई से पेश किया जाएगा। इसके तीसरे सीजन में नए जादुई परिवारों को दिखाया जाएगा और सलेम के ऐतिहासिक चुड़ैल पर फोकस होगा।
कैसा थे पिछले दो सीजन
'मेफेयर विचेज' के अभी तक दो सीजन आ चुके हैं। पहले दो सीजन न्यू ऑरलियन्स में फिल्माए गए थे, जिसमें सबसे हालिया सीजन 2 मार्च को खत्म हुआ है।
किस पर आधारित हैं सीरीज
'मेफेयर विचेज' सीरीज ऐनी राइस के उपन्यास 'द लाइव्स ऑफ मेफेयर विच' पर आधारित है। 'मेफेयर विचेज' का तीसरा सीजन एक नए मोड़ के साथ आने वाला है, जहां सलेम की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को दिखाया जाएगा।
यह भी पढ़ें:
Thama: रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर शेयर की 'थामा' की शूटिंग अपडेट, फैंस से पूछा खास सवाल
सीरीज को लेकर एलेक्जेंड्रा की राय
एलेक्जेंड्रा डैडारियो ने सीरीज को लेकर कहा, 'मैं मेफेयर विच के तीसरे सीजन के लिए हमारी टीम में टॉम श्नौज का स्वागत करते हुए रोमांचित हूं।' एलेक्जेंड्रा डैडारियो ने हाल ही में 'द व्हाइट लोटस' के लिए एमी नामांकन प्राप्त किया और अपने अभिनय के बारे में आलोचकों को करारा जवाब दिया है।
यह भी पढ़ें:
D56 Movie: 'इडली कड़ाई'-'कुबेर' के अलावा धनुष ने साइन की एक और फिल्म, 'डी56' एक महान युद्ध की शुरुआत..