एडेल
- फोटो : Adele.com
हैलो के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
23 अक्टूबर 2015 को एडल ने हैलो (एडल-25) का पहला वीडियो जारी किया था। इस वीडियो ने महज 24 घंटे के भीतर 27.7 मिलियन व्यूज हासिल करके टेलर स्विफ्ट के एलबम 'बैड ब्लड' का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
छह मिनट के हैलो गीत के वीडियो को आईमैक्स कैमरों के जरिए शूट किया गया था। उनका एलबम 21 की अमेरिका में 11.2 मिलियन कॉपी बिकी थीं, जो उस वक्त अमेरिका में बिके टॉप 10 म्यूजिक एलबम में शामिल था। एलबम 21, 24 हफ्तों तक बिलबोर्ड 200 चार्ट में पहले पायदान पर रहा था और एडेल यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली गायिका हैं। एडल ने 21 के हिट होने के बाद जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म स्काइफॉल का टाइटल ट्रैक भी गाया था। इस गाने के लिए उन्हें 2013 का बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग श्रेणी का ऑस्कर भी मिल चुका है।