हॉलीवुड सिंगर केटी पैरी मुंबई में हैं और वहां होने वाले म्यूजिक फेस्टिवल में परफॉर्म करेंगी। केटी पहली बार मुंबई में 16 नवम्बर को कॉनसर्ट करेंगी। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक केटी ने भारत आने को लेकर कहा, 'मैं इंडिया लौट कर बहुत खुश हूं। मुंबई में मेरे पहले परफार्मेंस के लिए भी एक्साइटेड हूं।'