फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेइडी क्लम से लेकर जेना ओर्टेगा तक, बॉलीवुड से प्रेरित रहा इन सेलेब्स का लुक; यूजर्स ने निकाला गजब कनेक्शन

Wed, 06 May 2026 03:26 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Met Gala 2026 Memes: मंगलवार को न्यूयॉर्क शहर में हुए मेट गाला 2026 में सितारों ने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। इसके साथ ही उन्हें देखने वाले फैंस ने उनकी तुलना बॉलीवुड सेलेब्स के लुक से कर दी।
विज्ञापन
मेट गाला 2026 - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट गाला 2026 में इस बार सेलेब्स के आउटफिट्स में 'कला' की झलक देखने को मिली। मगर कई रेड कारपेट अपीयरेंस ऐसे भी थे जिनकी तुलना फैंस ने बॉलीवुड एक्टर्स के लुक से कर दी। हेइडी क्लम के लुक से लेकर कैटी पेरी के मास्क तक इवेंट में भारतीय फैंस को सब कुछ बॉलीवुड से इंस्पायर्ड लगा। कुछ यूजर्स ने इसके शानदार कनेक्शन भी निकाले। देखें कुछ मजेदार तस्वीरें...
विज्ञापन

कैटी पेरी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
कैटी पेरी के मास्क वाले लुक की मेट गाला 2026 में खूब चर्चा रही। स्टेला मैककार्टनी के डिजाइन किए हुए गाउन और फेंसिंग से प्रेरित मास्क में पहुंचीं कैटी का यह लुक इवेंट में चर्चा का विषय रहा। फैंस ने इसकी तुलना शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्र के स्टाइलिश मास्क लुक से की।

हेइडी क्लम और ऋतिक रौशन - फोटो : सोशल मीडिया
हेइडी क्लम, मेट गाला इवेंट में लाइव स्टैच्यू बनकर पहुंचीं। संगमरमर की मूर्ति जैसा उनक यह लुक देखकर फैंस को ऋतिक रौशन की याद आ गई। फिल्म 'धूम 2' के एक सीन में ऋतिक ने म्यूजियम से हीरा चुराने के लिए खुद को इसी तरह मूर्ती के रूप में ढाला था।

हैली बीबर और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
जस्टिन बीबर की पत्नी हैली बीबर ने भी मेट गाला में शिरकत की। उन्होंने गोल्डन टॉप के साथ नेवी ब्लू स्कर्ट मैच की और साथ ही नेवी ब्लू स्कैंडिनेवियाई स्कार्फ कैरी किया। उनके इस अंदाज की तुलना फैंस ने दीपिका पादुकोण से की। इस लुक को देखकर फैंस को दीपिका की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के 'बदतमीज दिल' से उनका लुक याद आ गया।

जॉर्डन रोथ और विक्रम बेताल - फोटो : सोशल मीडिया
निर्माता जॉर्डन रोथ ने मेट गाला 2026 के लिए मानव आकृति से जुड़ा डिजाइन चुना। उन्होंने एक मूर्तिकलानुमा ड्रेस पहनी जिसमें उन्होंने अपनी पीठ पर एक और शख्स को लदा दिखाया। फैंस ने उनका यह लुक अरुण गोविल के शो 'विक्रम बेताल' से इंस्पायर्ड बताया।

जेना ओर्टेगा और उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकन अभिनेत्री जेना ओर्टेगा ने मेट गाला 2026 के लिए मेटल से बनी ड्रेस सेलेक्ट की। उन्होंने इसमें एक रूलर का भी उपयोग किया। उनके इस क्रिएटिव सिल्वर गाउन को देखकर फैंस को उर्फी जावेद की क्रिएटिविटी याद आई। उर्फी ने भी कभी ब्लेड से बनी हुई एक ड्रेस पहनी थी।
विज्ञापन

कॉनर स्टोरी और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
कॉनर स्टोरी ने एंथनी वैकारेलो द्वारा डिजाइन किए गए सेंट लॉरेंट आउटफिट को मेट गाला के रेड कार्पेट के लिए फाइनल किया। टोरी ने अपने लुक में ब्लैक सूट के साथ एक लहराता हुआ पोल्का-डॉट स्कार्फ पेयर किया। उनके इस लुक की तुलना रणवीर सिंह के एक पुराने लुक से की गई। इसमें रणवीर भी पोल्का डॉट प्रिंट शर्ट में नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें