फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लेक लाइवली और जस्टिन बाल्डोनी के बीच सेटेलमेंट! क्या खत्म हुई को-स्टार्स के बीच कानूनी लड़ाई? यहां जानें

Wed, 06 May 2026 02:48 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Blake Lively-Justin Baldoni settlement : एक्ट्रेस ब्लेक लाइवली और जस्टिन बाल्डोनी की कानूनी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया है। अब सुनने में आया है कि दोनों ने इस शर्त पर समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
ब्लेक लाइवली और जस्टिन बाल्डोनी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगस्त 2024 में हॉलीवुड एक्ट्रेस ब्लेक लाइवली ने साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'इट एंड्स विद अस' के को-स्टार और डायरेक्टर जस्टिन बाल्डोनी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद से ही यह विवाद दुनियाभर में चर्चा में रहा। हालांकि, बीते 4 मई को दोनों कलाकारों ने इस मामले पर कोर्ट के बाहर सेटलमेंट कर लिया है।
विज्ञापन


बिना किसी लेन-देन हुआ समझौता
बीते दिनों ब्लेक और जस्टिन के बीच चल रहे इस कानूनी विवाद में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच अब समझौता हो चुका है। इस समझौते में किसी तरह का कोई वित्तीय मुआवजा नहीं दिया गया है। हालांकि, कानूनी लड़ाई अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
मामले से जुड़े एक सूत्र ने यह भी कहा है कि अगर कोई इस समय गोपनीय समझौते की शर्तों की पुष्टि करता है तो वह गुमराह कर रहा है। इस गोपनीय समझौते के बारे में अधिक जानकारी आने वाले दिनों में अदालत के रिकॉर्ड में होगी।
विज्ञापन

जस्टिन बाल्डोनी पत्नी एमिली के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
तीन दावे वापस लेने पर लाइवली ने जताई सहमति 
मामले में पिछले महीने ही कोर्ट ने लाइवली के कई दावे किए जिनमें यौन उत्पीड़न का दावा भी शामिल था, जिसे बाद में खारिज कर दिया गया। ब्लेक लाइवली ने अदालत में यौन उत्पीड़न के आलावा तीन और दावे पेश किए थे। मगर इस सप्ताह की शुरुआत में उन्होंने अपने तीनों दावे वापस ले लिए। इनमें से कुछ दावे उन्होंने बाल्डोनी की सह-स्थापित प्रोडक्शन कंपनी वेफेयर स्टूडियोज और उसके प्रचारकों की टीम के खिलाफ किए थे।
विज्ञापन

ब्लेक लाइवली - फोटो : सोशल मीडिया
2024 में शुरू हुई थी कानूनी लड़ाई
एक्ट्रेस ब्लेक लाइवली और जस्टिन बाल्डोनी के बीच की यह कानूनी लड़ाई लगभग दो साल से चल रही है। अभिनेत्री ने अपने को-स्टार और डायरेक्टर पर अपनी हिट फिल्म के सेट पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाया था। इसके साथ ही उनपर मानहानी का दावा भी किया था। जिसमें उन्होंने करीब 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर के हर्जाने की मांग की थी। हालांकि जस्टिन ने इन आरोपों से इनकार किया। इसके विरुद्ध उन्होंने एक्ट्रेस पर जवाबी मुकदमा दायर किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें