फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हील: डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर जारी, दिखा राजकुमारी कैथरीन के कैंसर से ठीक होने का सफर; भावुक कर देगा ये सीन

Sun, 22 Nov 2026 02:54 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • यह डॉक्यूमेंट्री दिखाती है कि कैंसर का पता चलने से कैथरीन की जिंदगी कैसे बदल गई।
  • इसमें कैंसर के दौरान लोगों से राजकुमारी कैथरीन के जुड़ाव को दिखाया गया है।
  • राजकुमारी कैथरीन ने कैंसर से ठीक होने के बारे में कहा 'ठीक होना एक सफर है।'
विज्ञापन
हील - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेल्स की राजकुमारी कैथरीन 'हील' नाम की एक नई डॉक्यूमेंट्री में अपने कैंसर के सफर और ठीक होने की प्रक्रिया के बारे में बहुत निजी बातें साझा करने जा रही हैं। इस डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर शनिवार को रिलीज किया गया। 
विज्ञापन


यह फिल्म दिखाती है कि कैंसर का पता चलने से कैथरीन की जिंदगी कैसे बदल गई। इसमें इस बीमारी के साथ जीने और उससे उबरने के दौरान आने वाली शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियों के बारे में बताया गया है।
Trending Videos

हील - फोटो : यूट्यूब
कैथरीन ने कौन से अनुभव साझा किए?
'हील' में 44 वर्षीय कैथरीन 'नेशनल थ्री पीक्स चैलेंज' में हिस्सा लेती हैं। इसके तहत जून के आखिर में उन्होंने 24 घंटे के भीतर स्कॉटलैंड, इंग्लैंड और वेल्स की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई की। इस सफर के दौरान वह अपने अनुभवों को साझा करती हैं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे अन्य लोगों से जुड़ती हैं।

डॉक्यूमेंट्री ट्रेलर में क्या है खास?
यह डॉक्यूमेंट्री ठीक होने की प्रक्रिया में उम्मीद, लोगों से जुड़ाव और भावनात्मक मजबूती की भूमिका को भी दिखाती है। ठीक होने के इस सफर पर बात करते हुए राजकुमारी कहती हैं, 'ठीक होना एक सफर है। आप उन चीजों से फिर से कैसे जुड़ सकते हैं, जिन्हें आप पहले से जानते थे और अनिश्चितता के बीच भी कैसे उम्मीद और खुशी पा सकते हैं?

हील - फोटो : यूट्यूब

पति के साथ बिताया भावुक पल
ट्रेलर में यह भी दिखाया गया है कि इस कठिन चुनौती को पूरा करने के बाद कैथरीन अपने परिवार से फिर से मिलती हैं। वह अपने तीन बच्चों- प्रिंस जॉर्ज, प्रिंसेस शार्लोट और प्रिंस लुई- को प्यार से गले लगाती हैं। फिर अपने पति, प्रिंस विलियम के साथ कुछ भावुक पल बिताती हैं। मार्च 2024 में केट ने सार्वजनिक रूप से बताया कि साल की शुरुआत में पेट की सर्जरी के बाद, वह कैंसर का इलाज करवा रही हैं।

सितंबर 2024 में उन्होंने एक निजी वीडियो के जरिए बताया कि उनकी कीमोथेरेपी पूरी हो गई है। इस वीडियो में विलियम और उनके बच्चे भी नजर आए थे। जनवरी 2025 में उन्होंने घोषणा की कि उनका कैंसर अब नियंत्रण में है।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री?
  • 'हील' नाम की यह डॉक्यूमेंट्री प्रकृति के साथ प्रिंसेस के लंबे जुड़ाव और उनके ठीक होने की प्रक्रिया में प्रकृति के महत्व को भी दिखाती है। 
  • यह डॉक्यूमेंट्री एक बड़ा संदेश देती है कि किसी गंभीर बीमारी से जूझते समय अपनों का साथ और जुड़ाव कितना महत्वपूर्ण होता है।
  • बेंजी जैक्सन के निर्देशन में बनी इस डॉक्यूमेंट्री की सिनेमैटोग्राफी विल वार ने की है। 
  • इस डॉक्यूमेंट्री को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रसारित किया जाएगा। 
  • यूके में यह 29 नवंबर को शाम 6:15 बजे (GMT) बीबीसी पर दिखाई जाएगी। 
  • ऑस्ट्रेलिया में इसे 1 दिसंबर को 'चैनल 9' पर दिखाया जाएगा।
  • कनाडा के दर्शक इसे 7 दिसंबर को रात 10 बजे (ET) CTV पर देख सकेंगे। 
  • यह डॉक्यूमेंट्री भारत में कब रिलीज होगी, इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें