फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गेम ऑफ थ्रोन्स' के पांचवें एपिसोड की स्क्रिप्ट हुई लीक, हैकर्स ने की ये मांग

Wed, 09 Aug 2017 05:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का चौथा एपिसोड इंटरनेट पर पहले ही लीक हो चुका था लेकिन अब हैकरों ने ‘ सीजन-7 के पांचवें एपिसोड की स्क्रिप्ट लीक कर दी है। जो 13 अगस्त रविवार को प्रसारित होने के लिए तैयार थी। साथ ही अमेरिका स्थित HBO टेलीविजन नेटवर्क से फिरौती की मांग की है।
विज्ञापन


एक रिपोर्ट में कहा गया कि लीक हुई चीजों में HBO के कई आंतरिक दस्तावेज शामिल हैं, जिनमें बड़े अधिकारी के महीने भर के ईमेल, फाइनेंस बैलेंस शीट और कई कमर्शियल और पीडीएफ है।

पढ़ें- फिल्म 'फन्ने खान' में ऐश्वर्या के साथ काम करने को लेकर अक्षय ओबरॉय ने बताया सच

हैकरों ने HBO को भेजे लेटर में लिखा है, हमारी मांग साफ है और इसके साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। हम आपके डेटा को लीक करने से रोकने के लिए डॉलर्स की मांग कर रहे हैं। HBO बाजार रिसर्च के लिए 1.2 करोड़ डॉलर खर्च करता है और ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के विज्ञापन पर 50 लाख डॉलर खर्च करता है, इसलिए अपने विज्ञापन के लिए एक और बजट के रूप हमारे बारे में सोच लें और इसलिए समझदारीभरा फैसला करें।'
विज्ञापन


आपको बता दें कि हैकर्स ने सातवें सीजन के चौथे एपिसोड को पहले ही लीक कर दिया था और साथ ही इस बात की धमकी भी दी थी कि  धीरे -धीरे इसका एडीशनल कंटेट और लीक किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें