अमेरिकी पॉप सिंगर ग्लेन कैंपबेल का 81 वर्ष की आयु में मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की घोषणा उनके ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट से की गई है।
ग्लेन कैंपबेल लंबे समय से अल्जाइमर से पीड़ित थे।
अपने जीवन के दौरान उन्हें 45 मिलियन से ज्यादा एल्बमों को बेचे जाने वाले सिंगर के रुप में जाना जाता है। उन्हें 1960 और 70 के दशक में न केवल अपने हिट सॉन्ग्स से बल्कि टेलीविजन और फिल्मों में भी नेशनल और इंटरनेशनल फेम मिला।
पढ़ें- 'डेडपूल-2' का फर्स्ट लुक रिलीज, हथियारों से लैस दिखे जोश ब्रोलिन
ग्लेन अमेरिका के उन सिंगर्स में थे जिनकी आवाज हर कोई सुनना चाहता है।
1936 में जन्मे, कैम्पबेल को कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में काफी सफलता मिली और आज दुनिया उन्हें एक बेहतरीन गिटारिस्ट के रूप में जानती है।