फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारा डेलेविन का दावा, हार्वे वीनस्टीन ने पूछा था- क्या महिलाओं के साथ सोई हो?

Wed, 18 Sep 2019 02:10 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Harvey Weinstein, Cara Delevingne - फोटो : social media
विज्ञापन

समलैंगिक होने का खुलासा करने वाली मॉडल-एक्ट्रेस कारा डेलेविन इन दिनों चर्चा में हैं। कारा ने एक साथ कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन को लेकर कहा है कि प्रोड्यूसर ने उन्हें कहा था कि वह एक समलैंगिक महिला के तौर पर कभी इंडस्ट्री में अपना मुकाम नहीं बना पाएंगी। 

विज्ञापन


कारा ने आगे बताया कि वीनस्टीन ने जानी-मानी महिलाओं का नाम लेकर उनसे पूछा था कि क्या वह इन महिलाओं के साथ सो चुकी हैं। कारा ने बताया वीनस्टीन ने मेरे साथ यौन शोषण नहीं किया। लेकिन उन्होंने मेरे सामने ही दूसरी अभिनेत्री को चूमने की कोशिश की। फिर मैंने सोचा ये बेकार है।

इससे पहले कारा डेलेविन अमेरिकी पॉप स्टार माइकल जैक्सन की बेटी पैरिस जैक्सन के साथ समलैंगिक रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रही थीं। लंबे समय से पैरिस और कारा के संबंधों की चर्चा मीडिया जगत में फैली थी। पैरिस और कारा एक दूजे को किस करती नजर आई थीं। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन एक साथ कई आरोपों का सामना कर रहे हैं।  वीनस्टीन पर हॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियों समेत 100 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लग चुका है। 

हार्वे हॉलीवुड के बेहद ताकतवर फिल्ममेकर माने जाते हैं। बता दें कि हार्वे के प्रोडक्शन में बनी 81 फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। हार्वे उन फिल्ममेकर में से थे जिसकी पहुंच व्हाइट हाउस तक हुआ करती थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें