निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, मालती
- फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
मालती हमारे जैसे दौर से ना गुजरे
निक जोनस ‘द केली कार्लसन शो’ में आगे कहते हैं, ‘मैंने और प्रियंका ने अपने करियर के दौरान काफी कुछ देखा है। माता-पिता होने के नाते हम नहीं चाहते हैं कि मालती ऐसा वक्त देखे। यह हमारे लिए भी डरावनी बात होगी। हमारा काम अपने बच्चे को प्रोटैक्ट करना है। साथ ही हम यह भी चाहते हैं कि वह जो करे, अपनी मर्जी से करे।’
Nick Jonas: निक जोनस ने प्रियंका पर लुटाया प्यार, बोले- भाग्यशाली हूं जो इतना सपोर्ट करने वाला साथी मिला
निक जाेनस ने कम उम्र शुरू किया करियर
निक जाेनस की बात की जाए तो महज सात साल की उम्र उन्होंने अपना सिंगिंग करियर शुरू किया था। निक अपने भाइयों के साथ मिलकर परफॉर्म करते हैं, अमेरिका से लेकर दुनिया भर में कॉन्सर्ट भी करते हैं। अमेरिका में जोनस ब्रदर्स काफी पॉपुलर हैं। प्रियंका के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, इसके लिए भारत भी आई थीं।