फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस काम से डरते हैं एक्शन- कॉमेडी किंग जैकी चैन, जानें सुपरस्टार अभिनेता की पांच बेस्ट फिल्में

Tue, 07 Apr 2020 04:49 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Jackie Chan - फोटो : Social Media
विज्ञापन

जैकी चैन सिनेमा का एक ऐसा नाम हैं, जिन्हें करीबन हर देश में पसंद किया जाता है। जैकी चैन फिल्मों में न सिर्फ जोरदार एक्शन से दर्शकों का दिल लूटते हैं बल्कि साथ ही साथ अपनी कॉमेडी से भी वो किसी को भी अपना फैन बना सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने खतरनाक एक्शन से पूरी दुनिया में मशहूर जैकी चैन को डांस से डर लगता है।

विज्ञापन


दरअसल जैकी चैन फिल्म 'कुंग फ़ू योगा' के प्रमोशन के लिए भारत आए थे, तब उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें भारतीए फिल्मों का नाच गाना एक्शन से मुश्किल लगता है। जैकी ने कहा था, 'मेरा सर मुझसे ज्यादा हिलाया नहीं जाता। मैंने तो कॉरियोग्राफर को बोला की मुझे आसान स्टेप्स दो।'

वैसे बता दें कि 65 वर्षीय जैकी चैन ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। जैकी चैन सिर्फ जूडो, टाइक्वांडो सहित Jeet Kune Do में भी दक्षता प्राप्त की है। जैकी चैन ने 70 और 80 के दशक में हॉन्ग कॉन्ग सिनेमा में काम करना शुरू किया था। वहीं 90 के दशक तक जैकी चैन एक बड़े सितारे बन चुके थे। कूंग-फू के साथ कॉमेडी जोड़ने का श्रेय भी जैकी चैन को दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैकी चैन करीबन 140 फिल्मों में काम कर चुके हैं। ऐसे में अगर आपको बताते हैं जैकी चैन की पांच बेस्ट एक्शन फिल्में:

पुलिस स्टोरी (1985)
रश आर (1988)
ड्रंकन मास्टर 2 (1994)
रंबल इन द ब्रॉन्क्स (1995)
हू एम आए(1998)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें