फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: कोरियन सिंगर ली जिहान का 24 वर्ष की आयु में निधन, हैलोवीन कार्यक्रम में भगदड़ के दौरान हुआ हादसा

Tue, 01 Nov 2022 10:58 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हैलोवीन के दौरान इटावन जिले में एक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें कोरियन सिंगर और सिंगर ली जिहान का भी निधन हो गया है।
विज्ञापन
ली जिहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशों में होने हैलोवीन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन बीते दिनों इस फेस्टिवल पर साउथ कोरिया में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने हैलोवीन की सारी खुशियां गम में तब्दील कर दी थी। गौरतलब है, शनिवार को सियोल के इटावन जिले में हैलोवीन 2022 के कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस घटना में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। अब इस भगदड़ का शिकार हुए लोगों में कोरियन सिंगर और सिंगर ली जिहान का नाम भी सामने आ रहा है।

विज्ञापन

दरअसल, ली जिहान भी उन 150 से अधिक लोगों में शामिल थे, जिनकी शनिवार को हुए इस हादसे में मौत हो गई थी। वह 24 वर्ष के थे। जिहान के निधन की पुष्टि उनकी एजेंसी, 935 एंटरटेनमेंट ने की है। कंपनी ने दक्षिण कोरियाई की एक समाचार एजेंसी को दिए अपने बयान में कहा, 'हमें आज इस तरह की खबर देते हुए दुख हो रहा है, लेकिन ली जीहान का इटावन की भगदड़ में निधन हो गया है।'
Amitabh Bachchan: क्या कम हो रही अमिताभ की फैन फॉलोइंग? बिग बी ने खुद बताया जलसा के बाहर कम होती भीड़ का कारण

कोरियाई मनोरंजन इंडस्ट्री में जिहान एक उभरता सितारा थे, जिसने कोरियाई सिंगिंग कॉम्पिटिशन प्रोड्यूस 101 के दूसरे सीजन में भाग लिया था। इस रियलिटी शो में काम करने के बाद, उन्होंने अभिनय की दुनिया में काम करना शुरू कर दिया था। साल 2019 में, वह कोरियाई शो 'टुडे वाज अदर नम्युन डे' में दिखाई दिए थे। 
Paatal Lok 2: 'पाताल लोक 2' को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट! जयदीप अलहावत ने शूटिंग शेड्यूल को लेकर किया खुलासा  
विज्ञापन

दक्षिण कोरियाई कानून प्रवर्तन अधिकारी शनिवार की रात हुई इस दुखद घटना की जांच कर रहे हैं, जिसमें हैलोवीन में मौज-मस्ती करने वाले कम से कम 154 की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना कथित तौर पर उस समय हुई जब एक स्टार के वहां आने की बात सुनकर लोगों की भीड़ इटावन बार में पहुंच गई थी।
KRK: कंगना का पक्ष लेने में केआरके की आई शामत, नेटिजन्स ने कर डाली कमाल के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने की मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें