हैली जल्द ही मार्शल आर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'ब्रुस्ड' में अभिनय करती नजर आएंगी। 51 वर्षीय हैली अपनी बिंदास लाइफस्टाइल के लिए फेमस हैं। कुछ साल पहले यह खबर आई थी कि वे 35 साल के एक म्यूजिक डायरेक्टर को डेट कर रही हैं। हैली बेरी को 2001 में ‘मान्स्टर्स बॉल’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। हैली ‘एक्स मैन’, ‘डाई अनादर डे’, ‘थिंग्स वी लॉस्ट इन फायर’, ‘किंग्समैन : दि गोल्डन सर्किल’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
ऑस्कर विजेता हैली बेरी को फेमस स्क्वेयर मैगजीन ने दुनिया की सबसे सेक्सी औरत का खिताब दिया था। उस समय उनकी उम्र 42 साल थी और वे एक बच्ची की मां बन चुकी थीं।