फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में 'अलादीन' की तलाश कर रहा है ये हॉलीवुड डायरेक्टर

Sun, 02 Jul 2017 01:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
अलादीन कार्टून
विज्ञापन
हॉलीवुड के जाने-मानें फिल्ममेकर गाय रिची फेमस डिजनी कैरेक्टर 'अलादीन' पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में रिची भारतीय एक्टर्स को लेना चाहते हैं।
विज्ञापन


कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिची ने मुंबई के कास्टिंग डायरेक्टर टेस जोसेफ को भारत से अलादीन और जैसमीन का चुनाव करने का जिम्मा दिया है। जोसेफ 'लाइफ ऑफ पाई', 'द नेमसेक' और 'लायन' जैसी फिल्मों के लिए कास्टिंग कर चुके हैं। कहा जाता है कि वो हॉलीवुड फिल्मों में इंडियन एक्ट्रेस का सही चुनाव करते हैं।
विज्ञापन


रिची ने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। उनके नाम 'स्नैच', 'रॉकएनरोल', 'शर्लॉक होम्स' और 'शर्लॉक होम्स: अ गेम ऑफ शेड्स' जैसी फिल्में हैं। 'अलादीन' पर साल 1992 में पहली फिल्म आई थी जिसे डिज्नी ने प्रोड्यूस किया था। 'अलादीन' मध्य पूर्व में रहने वाला एक लड़का था। एक दिन उसे एक जादूई चिराग मिलता है जिसमें एक जिन्न होता है। उस जिन्न की मदद से अलादीन अपनी जिंदगी बदल देता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें