Grammy Awards 2023: कोरोना महामारी के बाद इस साल संगीत की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड्स में से एक ग्रैमी अवॉर्ड्स का लॉस एंजिल्स में आयोजन हुआ। यह वह अवॉर्ड है, जिसका इंतजार म्यूजिक की दुनिया से जुड़ा हर कलाकार करता है। इस अवॉर्ड फंक्शन में म्यूजिशियन को सम्मानित किया जाता है। जहां भारत की ओर से रिकी केज ने तीसरी बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया है, वहीं दूसरी तरफ दुनियाभर के कई सेलेब्स हैं जिनको इस साल यह सम्मान मिला है। 65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स की मेजबानी ट्रेवर नूह द्वारा की गई। ग्रैमी अवॉर्ड को ग्रामोफोन अवॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है। तभी इसके पुरस्कार में ग्रामोफोन का डिजाइन बना रहता है। पहला ग्रैमी अवॉड्र्स 4 मई, 1959 को हुआ था। चलिए जानते हैं इस बार किस-किसको इस अवॉर्ड से सम्मानित किया है...
बियॉन्से के नाम हुआ अनोखा रिकॉर्ड
मशहूर अमेरिकी सिंगर बियॉन्से ने अपने सुपरहिट गाने 'ब्रेक माय सोल' के लिए बेस्ट डांस या इलैक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग कैटेगरी में और 'प्लास्टिक ऑफ द सोफा' के लिए बेस्ट ट्रेडिशनल आर एंड बी परफॉर्मेंस की कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। इसके साथ ही बियॉन्से के नाम सबसे ज्यादा 30 अवॉर्ड जीतने का अनोखा रिकॉर्ड भी हो गया है।
New TV Show: प्रीतम और टीनू वर्मा पर कलर्स ने लगाया टीआरपी का सबसे बड़ा दांव, जानिए क्या है नए शो की कहानी