दिग्गजों को पीछे छोड़ जीता ग्रैमी का खिताब
ग्रैमी में बेस्ट न्यू आर्टिस्ट का खिताब जीतने वाली ओलिविया डीन के लिए यह राह आसान नहीं थी। उन्होंने लियोन थॉमस, एडिसन रे, द मारियास और लोला यंग जैसे सिंगर्स को हराकर ग्रैमी अपने नाम किया। ओलिविया पहली बार ग्रैमी में नॉमिनेट हुईं और पहली बार में ही अवॉर्ड जीत लिया। इस तरह वह उन विजेताओं की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जो पहली बार में ही नॉमिनेट होने पर ग्रैमी जीत गए थे।
ये खबर भी पढ़ें: फोटोज में ग्रैमी 2026: बीबर की परफॉर्मेंस से लेकर चैपल के रेड कारपेट लुक तक, ग्रैमी 2026 में क्या रहा खास
अप्रवासी परिवार से ओलिविया का नाता
सिंगर ओलिविया डीन ब्रिटिश मूल की हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ओलिविया एक जमैका, गुयानी घराने की मां और ब्रिटिश पिता की संतान हैं। उनकी मां बहुत पहले ही यूके छोड़ कर अमेरिका आ गईं। ओलिविया अमेरिका में पली-बढ़ी हैं। वह ग्रैमी जीतने के बाद मंच पर इमोशनल हो गईं। अपने अप्रवासी परिवार और जड़ों को उन्होंने याद किया। वह ग्रैमी के मंच पर कहती हैं, 'मैंने कभी सच में नहीं सोचा था कि मैं यहां तक आऊंगी। मैं यहां एक इमिग्रेंट की पोती के तौर पर हूं।' अपने परिवार का जिक्र उन्होंने ग्रैमी के मंच पर इसलिए किया क्योंकि वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इमीग्रेशन पॉलिसी के पक्ष में नहीं हैं। इस मंच पर अपने भाषण के जरिए वह ट्रंप का विरोध करती दिखीं।