फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, 20 साल बाद फिर साथ दिखीं मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे

Mon, 02 Feb 2026 04:41 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Devil Wears Prada 2 Trailer: 'द डेविल वियर्स प्राडा' का दूसरा पार्ट जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगा। सोमवार को इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ। देखिए, क्या खास दिखा इस ट्रेलर में?

विज्ञापन
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ का ट्रेलर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@annehathaway
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' का पहला ट्रेलर रिलीज हो चुका है। दूसरे पार्ट में भी पुराने किरदारों की वापसी हो रही है। मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे 20 साल बाद इस फिल्म में साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 1 मई  2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जानिए, फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' के ट्रेलर से जुड़ी खास बातें। 

विज्ञापन


 


ट्रेलर में दिखी पहले फिल्म से आगे की कहानी
फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' के ट्रेलर में मेरिल स्ट्रीप का किरदार रनवे मैगजीन की एडिटर-इन-चीफ मिरांडा के रोल में फिर दिख रही है। ट्रेलर में नजर आता है कि मिरांडा की फैशन मैगजीन खत्म होने के कगार पर बढ़ रही है। ऐसे वक्त में ऐनी हैथवे के किरदार की एंट्री होती है। ऐनी हैथवे का किरदार पहली फिल्म में मिरांडा की मैगजीन में काम करता था। अब क्या वह मिरांडा को मुश्किल वक्त में मदद कर पाएगी या कहानी अलग ही मोड़ लेगी। 

ये खबर भी पढ़ें: ओलिविया डीन ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड,अप्रवासी परिवार से ताल्लुक; जानें सिंगर ने मंच से क्या दिया ट्रंप को संदेश 

विज्ञापन


फिल्म में नजर आएंगे नामी एक्टर्स 
फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' में मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे के अलावा एमिली ब्लंट, स्टेनली टुकी, ट्रेसी थॉमस और टिबोर फेल्डमैन भी वापसी कर रहे हैं। ये सभी एक्टर्स पहली पार्ट में भी थे। वहीं फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' में कुछ नए एक्टर्स भी शामिल हुए हैं। इसमें केनेथ ब्रानघ, पैट्रिक ब्रामल, सिमोन एशले, लूसी लियू, बीजे नोवाक, जस्टिन थेरॉक्स, लेडी गागा और पॉलीन चालमेट के नाम शामिल हैं। वैरायटी की खबर के अनुसार इस फिल्म में एड्रियन ग्रेनियर भी नजर आएंगी। फिल्म के निर्देशक डेविड फ्रैंकल हैं। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें