हॉलीवुड एक्ट्रेस डेमी मूर इन दिनों Harper’s Bazaar मैगजीन के लिए कराए अपने न्यूड फोटोशूट की वजह से चर्चा में हैं। डेमी मूर की यह तस्वीर मैगजीन के अक्टूबर के एडीशन के लिए है।
वैसे डेमी मूर ने हाल ही में इस बात का खुसाला किया था कि जब वह 15 साल की थीं तब उनके साथ दुष्कर्म किया गया था। इसके एक साल बाद ही मूर ने अपनी मां का घर छोड़ दिया।
डेमी ने 17 साल की उम्र में शादी कर ली थी। छह साल बाद उन्होंने फ्रेडी मूर से तलाक ले लिया। फिर उन्होंने एक्टर ब्रूस विलिस से 1987 में दूसरी शादी की। इस शादी से उन्हें तीन बेटियां हुईं। हालांकि ये शादी भी करीब 10 साल बाद टूट गई।
फिर डेमी मूर 2003 में अपने से 15 साल छोटे एक्टर एश्टन कचर से मिलीं। दोनों बिना शादी किए साथ रहने लगे। 2004 में जब डेमी मूर मां बनने वाली थीं तब उनका गर्भपात हो गया। इससे वे इतने सदमे में चली गयीं कि वे शराब और ड्रग लेने लगीं। ये सभी खुलासे डेमी ने अपनी किताब 'इनसाइड आउट' में किया है।
ये भी पढ़ें- 5 महीने से पति से अलग रह रहीं ब्रिटिश सिंगर एडेल ने दी तलाक की अर्जी