फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गॉन गर्ल': अभिनेत्री लीजा बेन्स का निधन, सड़क हादसे में घायल होने के बाद थीं अस्पताल में भर्ती

Tue, 15 Jun 2021 05:40 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गॉन गर्ल स्टार को न्यूयॉर्क शहर में एक हिट-एंड-रन दुर्घटना के बाद भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक इलाज के बाद अभिनेत्री लीजा बेन्स का निधन हो गया है। यह दुर्घटना चार जून को न्यूयॉर्क के अपर वेस्ट साइड ऑफ मैनहट्टन में हुई।
विज्ञापन
लीजा बेन्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गॉन गर्ल स्टार लीजा बेन्स को न्यूयॉर्क शहर में एक हिट-एंड-रन दुर्घटना के बाद भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक इलाज के बाद अभिनेत्री लीजा बेन्स का निधन हो गया है। यह दुर्घटना चार जून को न्यूयॉर्क के अपर वेस्ट साइड ऑफ मैनहट्टन में हुई।

विज्ञापन


इस खबर की पुष्टि उनके प्रतिनिधि ने की। उन्होंने कहा, हम लिसा बेन्स के निधन से दुखी हैं। वह महान भावना, दया और उदारता की महिला थीं और अपने काम के लिए समर्पित थीं, चाहे वह मंच पर हों या कैमरे के सामने और इससे भी ज्यादा। उसकी पत्नी, परिवार और दोस्त। हम उसे अपने जीवन में पाकर धन्य थे।' 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक हिट एंड रन मामला था क्योंकि लाल और काले रंग के स्कूटर पर सवार व्यक्ति ने पहले एक लाल बत्ती को उड़ाया और उसके बाद उन्होंने लीजा को भी टक्कर मार दी। मौके पर पुलिस पहुंचती इससे पहले ही वह स्कूटर चालक फरार हो गया। हादसे में लीजा को काफी चोटें आई थीं। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अभी उनकी गिरफ्त में नहीं आया है। हादसा उस वक्त हुआ जब लीजा जूलियार्ड स्कूल जाने के रास्ते में एम्स्टर्डम एवेन्यू पार कर रही थीं। 
विज्ञापन


 पुलिस ने हिट एंट रन के आरोपी का नाम नहीं बताया है और ना ही मामले में किसी की गिरफ्तारी की पुष्टी की है। बता दें कि बेन्स ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है। जिनमें गॉन गर्ल और टॉम क्रूज के साथ आई फिल्म कॉकटेल से उन्हें एक अलग ही पहचान मिली थी। वहीं टीवी शोज की बात करें तो लीजा नैशविले, मैडम सेक्रेटरी, मास्टर्स ऑफ सेक्स और NCIS में दिखाई दे चकुी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें