फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: गोल्डन ग्लोब विजेता अभिनेता फ्रेड वार्ड का निधन, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sun, 15 May 2022 01:16 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्टर फ्रेड वार्ड अब इस दुनिया में नहीं रहे। 79 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वार्ड गोल्डन ग्लोब जैसा प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम कर चुके थे। रॉबर्ट ऑल्टमैन की 'शॉर्ट कट्स' के लिए उन्हें वेनिस फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार दिया जा चुका है।
विज्ञापन
फ्रेड वार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। 'ट्रेमर्स' और 'हेनरी एंड जून' में अपने किरदार से लोगों के बीच पहचान बनाने वाले एक्टर फ्रेड वार्ड का निधन हो गया। वह 79 साल के थे। इस खबर की पुष्टि उनके प्रचारक रॉन हॉफमैन ने की है। हालांकि उनकी मृत्यु किस वजह से हुई इस बात का पता नहीं चल सका है। सैन डिएगो में जन्मे एक्टर ने चार दशक से अधिक समय तक हॉलीवुड में काम किया। इस दौरान उन्होंने कई ऐसी फिल्में भी कीं, जिनके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। वार्ड हाल ही में एचबीओ के 'ट्रू डिटेक्टिव' के दूसरे सीज़न में एडी वेलकोरो के रूप में दिखाई दिए थे। इस शो में वह रिटायर्ड कॉप के किरदार में थे।

विज्ञापन

वार्ड गोल्डन ग्लोब जैसा प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम कर चुके थे। रॉबर्ट ऑल्टमैन की 'शॉर्ट कट्स' के लिए उन्हें वेनिस फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार दिया जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने 'रेमो विलियम्स: द एडवेंचर बिगिन्स' में रेमो का कैरेक्टर प्ले किया था।


'शॉर्ट कट्स' और एलन रूडोल्फ की 'इक्विनॉक्स' में उनके साथ काम करने वाले एक्टर मैथ्यू मोडिन ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया 'मेरे दोस्त फ्रेड वार्ड के निधन की खबर से सदमे में हूं।'

विज्ञापन

वहीं, एक्टर केट मुलग्रे ने भी ट्वीट के जरिए वार्ड के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 'मैं फ्रेड वार्ड के निधन से शोक में हूं। रेमो विलियम्स में एक साथ काम करने के दौरान वह मेरे प्रति बहुत दयालु थे। वह सभ्य, विनम्र और पूरी तरह से पेशेवर थे। उनके चेहरे पर हमेशा एक मुस्कान रही।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें