फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिगी हदीद और जेन मलिक की बेटी के नाम का खुलासा, मॉडल ने बदला अपना इंस्टाग्राम बायो

Fri, 22 Jan 2021 12:48 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गिगी हदीद, जेन मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

गिगी हदीद (Gigi Hadid) ने आखिरकार अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है। गिगीऔर उनके ब्वॉयफ्रेंड जेन मलिक (Zayn Malik) चार महीने पहले माता-पिता बने थे। 25 वर्षीय सुपरमॉडल ने बेटी के नाम का खुलासा अपने इंस्टाग्राम बायो में किया है। 

विज्ञापन

 
गिगी और जेन के पहले बच्चे का नाम खाई (Khai) है। गिगी ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा- खाई की मां (khai’s mom)। प्रोफाइल तस्वीर बदलने से पहले जीजी ने बेटी की कई तस्वीरें साझा कीं। हालांकि उन्होंने बेटी का चेहरा अभी तक नहीं दिखाया है।   
 

विज्ञापन

बता दें कि सितंबर 2020 में जेन और गिगी ने इंस्टाग्राम पर बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। तस्वीर के साथ जेन ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी बेबी गर्ल यहां हैं। स्वस्थ और सुंदर। इसे शब्दों में बयां करना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। इस नन्हीं सी जान के लिए मैं जो प्यार महसूस कर रहा हूं वह मेरी समझ के परे है। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत समझ रहा हूं। गर्व के साथ कहता हूं यह मेरी है और जिंदगी का शुक्रिया कि हम एक साथ हैं।‘
   
 
जेन और गिगी 2015 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिर तीन साल बाद 2018 में उन्होंने एलान किया कि वे अलग हो रहे हैं। कुछ महीने बाद ही गिगी और जेन फिर से साथ आए। 2019 में उनका दोबारा ब्रेकअप हो गया लेकिन साल 2020 की शुरुआत में कपल ने एक साथ रहने का फैसला किया। वैलेंनटाइन डे के मौके पर जेन और गिगी ने रिश्ते में रहने की बात कबूल की थी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें