फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल जीजी हदीद ने दिया बेटी को जन्म, ब्वॉयफ्रेंड जेन मलिक ने साझा की तस्वीर

Thu, 24 Sep 2020 01:15 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेन मलिक, गीगी हदीद - फोटो : instagram/zayn malik_fanpage
विज्ञापन

गायक जेन मलिक पिता बन गए हैं। उनकी गर्लफ्रेंड और सुपरमॉडल जीजी हदीद ने बेटी को जन्म दिया है। कपल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर बच्चे के जन्म की जानकारी दी।

विज्ञापन


जेन ने ट्वीटर पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनकी बेटी मां का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ जेन ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी बेबी गर्ल यहां हैं। स्वस्थ और सुंदर। इसे शब्दों में बयां करना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। इस नन्हीं सी जान के लिए मैं जो प्यार महसूस कर रहा हूं वह मेरी समझ के परे है। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत समझ रहा हूं। गर्व के साथ कहता हूं यह मेरी है और जिंदगी का शुक्रिया कि हम एक साथ हैं।‘
 
 
जेन और जीजी 2015 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। तीन साल बाद 2018 में उन्होंने एलान किया कि वो अलग हो रहे हैं। कुछ महीने बाद ही जीजी और जेन फिर से साथ आए। 2019 में उनका दोबारा ब्रेकअप हो गया लेकिन इस साल की शुरुआत में कपल ने एक साथ रहने का फैसला किया। वैलेंनटाइन डे के मौके पर जेन और जीजी ने रिश्ते में रहने की बात कबूल की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें