फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के जन्मदिन पर एक्ट्रेस अकुपम पोलो को न्यूड फोटोशूट कराना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 90 दिन की सजा

Tue, 20 Apr 2021 06:37 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोसमोंड ब्राउन अपने बेटे के साथ - फोटो : Instagram
विज्ञापन

अफ्रीकी देश घाना की एक्ट्रेस रोसमोंड ब्राउन ने अपने बच्चे के साथ न्यूड फोटोशूट सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। अब उन्हें ऐसा करने के लिए हर्जाना भरना पड़ रहा है। मामला कुछ ऐसा है कि एक्ट्रेस रोसमोंड ब्राउन, जिन्हें अकुपम पोलो के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने बेटे के जन्मदिन के खास मौके पर उसके साथ न्यूड फोटोशूट करवाया था और इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी।

विज्ञापन


‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, 31 वर्षीय अकुपम पोलो एक सिंगल मॉम हैं और उन्होंने पिछले साल जून के महीने में अपने बेटे के सातवें जन्मदिन के मौके पर न्यूड फोटोशूट कराया था। जिसमें वह अपने बेटे का हाथ थामे बैठी हुईं थीं। इन तस्वीरों को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था और इसे लेकर काफी बवाल भी मचा था। मामला इतना बढ़ गया था कि ये मसला अदालत तक पहुंच गया।

राजधानी अकरा स्थित एक अदालत ने अभिनेत्री के कृत्य को गंभीर माना है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अकुपम पोलो ने सोशल प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री शेयर की है। उन्होंने जो कुछ किया वह घरेलू हिंसा की श्रेणी में भी आता है, जहां किसी व्यक्ति की गोपनीयता और सम्मान को नुकसान पहुंचाया जाता है। न्यायाधीश क्रिस्टियाना कैन ने पोलो से सवाल पूछा कि क्या उन्होंने न्यूड फोटो पोस्ट करने से पहले अपने बेटे से अनुमति मांगी? क्या उन्होंने अपने बच्चे के अधिकार का सम्मान किया?
विज्ञापन


न्यायाधीश ने आगे कहा कि अकुपम पोलो ने बिना अपने बेटे की इजाजत के न्यूड फोटो पोस्ट की, जो कि अपराध की श्रेणी में आता है। अदालत ने माना कि पोलो सिंगल मदर हैं और उनके जेल जाने से उनके बेटे को परेशानी होगी, लेकिन यह भी कहा कि इस तरह के मामलों में सजा देना भी जरूरी है। जिससे अन्य लोगों को सबक मिल सके। तो वहीं इस मामले में एक्ट्रेस की वकील ने कहा है कि इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील की जाएगी। उन्होंने कहा कि अकुपम पोलो ने जो कुछ किया उसके लिए 90 दिन जेल की सजा बहुत ज्यादा है और हम इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।



इसके परे सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को सुनाई गई सजा का लोगों ने विरोध करना भी शुरू कर दिया है। अमेरिकी रैप स्टार कार्डी बी ने अदालत के फैसले पर आपत्ति जताई है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि, 'मैंने कई अमेरिकन को इस तरह के फोटोशूट करवाते हुए देखा है. हालांकि, मैं इससे सहमत नहीं हूं, लेकिन इसके लिए अकुपम पोलो को जो सजा मिली है वो बहुत ज्यादा है।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें