फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द रॉक' ने करोड़ों में खरीदा आलीशान घर, जिम, थिएटर से लेकर सभी सुविधाएं हैं मौजूद

Mon, 19 Apr 2021 04:32 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ड्वेन जॉनसन - फोटो : Instagram/therock
विज्ञापन

हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने राष्ट्रपति बनने की इच्छा जाहिर की थी और अब ड्वेन ने आलीशान घर खरीदा है, जिसके चलते वो चर्चा में आ गए हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई के पहलवान से एक्टर बने ड्वेन जॉनसन ने हाल ही में बेवर्ली पार्क के पास एक आलीशान घर के लिए अभिनेता ने 207 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्वेन ने लंबे समय से वहां रह रहे एक्टर पॉल रेसर की जगह पर ये घर लिया है। इससे पहले इस संपत्ति के मालिक रॉकर एलेक्स वान हेलेन थे, जो कि यहां साल 1993 से रह रहे थे। अब हॉलीवुड के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता ड्वेन और उनकी पत्नी लॉरेन हाशियान के पड़ोसियों में डेनजेल वाशिंगटन, स्ली स्टेलोन, रॉड स्टीवर्ट, एडी मर्फी और सोफिया वर्गार शामिल हो गए हैं। 

एक्टर ड्वेन जॉनसन द्वारा लिया गया ये आलीशान घर 2500 की स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इसमें बड़ा सा गेस्ट हाउस, रिसॉर्ट, टेनिस कोर्ट, दो स्विमिंग पूल, फूल साइज का बेसबॉल मैदान, फिल्म थिएटर, म्यूजिक स्टूडियो, जिम, एलिवेटर और दर्जनों ऑलिव के पेड़ लगे हुए हैं।
विज्ञापन


इसके पहले ड्वेन द रॉक जॉनसन उन वक्त सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने अमेरिका का राष्ट्रपति बन लोगों की सेवा करने की इच्छा जाहिर की थी। ड्वेन ने कहा था कि, 'बेहद सुखद, मुझे नहीं लगता कि हमारे संस्थापक सदस्यों ने कभी सोचा होगा कि कोई छह फुट चार इंच का, गंजा, टैटू गुदवाने वाला, आधा अश्वेत, आधा-समाओ, टकीला पीने वाला फैनी बैग पहनने वाला शख्स उनके क्लब में शामिल होगा, लेकिन अगर ऐसा कभी हुआ तो आप लोगों की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।'

बता दें कि ड्वेन जॉनसन के पिता अश्वेत थे और उनकी मां समाओ की रहने वाली थीं। जॉनसन ने 2017 में कहा था कि वह राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी पेश करने के बारे में ‘गंभीरता से विचार’ कर रहे हैं। जॉनसन को ‘द रॉक’ नाम से भी जाना जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें