फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मन रॉक बैंड ‘स्कॉर्पियन्स’ ने रद्द किया अपना इंडिया टूर, जानिए क्या रही भारत ना आने की वजह?

Sat, 18 Apr 2026 04:01 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

German Rock Band Scorpions Cancelled India Tour: जर्मन रॉक बैंड ‘स्कॉर्पियन्स’ की तरफ से शनिवार को घोषण की गई कि वे अपना इंडिया टूर रद्द कर रहे हैं। इसकी वजह भी म्यूजिक बैंड ने फैंस के साथ साझा की है। 

विज्ञापन
जर्मन रॉक बैंड ‘स्कॉर्पियन्स’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों भारत में कई पाॅपुलर विदेश म्यूजिक बैंड्स आकर परफाॅर्म करते हैं। जल्द ही जर्मन रॉक बैंड ‘स्कॉर्पियन्स’ भी इंडिया आने वाला था लेकिन अब उनका टूर रद्द हो गया है। जानिए, इसकी वजह क्या रही?  

बैंड मेंबर के कारण रद्द करना पड़ा इंडिया टूर

विज्ञापन

जर्मन रॉक बैंड ‘स्कॉर्पियन्स’ के एक सदस्य को मेडिकल इश्यूज हो गया है। वह सदस्य बीमार हैं। ऐसे में यह रॉक बैंड अपना इंडिया टूर रद्द कर रहा है। यह जानकारी इंडिया टूर के आयोजकों ने सोशल मीडिया पर साझा की है। बता दें कि यह बैंड 21 अप्रैल को शिलॉन्ग के जेएन स्टेडियम में परफॉर्म करने वाला था। इसके बाद 24 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर, 26 अप्रैल को बंगलूर और 30 अप्रैल को मुंबई में इनके कॉन्सर्ट होने वाले थे। 

18 साल बाद आने वाले थे भारत
जर्मनी के इस मशहूर बैंड ने पहली बार 9 अगस्त 2001 को बंगलूर में एक कॉन्सर्ट किया था। अब वह 18 साल बाद भारत आने वाले थे, अपने 'कमिंग होम' टूर के जरिए फैंस को एंज्वाॅय करने का मौका देने वाले थे लेकिन अब यह टूर रद्द हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंड में शामिल हैं ये लोग 
इस जर्मन बैंड में सिंगर क्लाउस माइन, फाउंडर और गिटारिस्ट रूडोल्फ शेंकर, गिटारिस्ट मैथियास जैब्स, गिटारिस्ट पावेल मैसिवोडा और मिकी डी शामिल हैं। स्कॉर्पियंस बैंड ने आखिरी बार दिसंबर 2007 में अपने 'ह्यूमैनिटी वर्ल्ड टूर' के तहत शिलॉन्ग, मुंबई और बंगलूर में भी परफॉर्म किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें