फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश सिंगर जेन मलिक अस्पताल में भर्ती, फैंस को दिया हेल्थ अपडेट; जानें अब कैसी है तबीयत?

Sat, 18 Apr 2026 03:38 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

British singer Zayn Malik Hospitalised: पॉपुलर ब्रिटिश सिंगर के फैंस दुनिया भर में मौजूद हैं। भारत में भी इस सिंगर को पसंद किया जाता है। हाल ही में जेन मलिक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सिंगर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब फैंस के साथ जेन मलिक ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है।  

विज्ञापन
सिंगर जेन मलिक - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर जेन मलिक का नया एल्बम 'कोन्नाकोल' काफी दिनों से चर्चा में था। जिस दिन यह एल्बम रिलीज होना था, उसी दिन सिंगर को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। यह जानकर फैंस को चिंता हुई। ऐसे में जेन मलिक ने फैंस के साथ अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है। 

कैसी है अब जेन मलिक की तबीयत? 

विज्ञापन

पॉप स्टार जेन मलिक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हेल्थ अपडेट शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने एक फोटो भी पोस्ट की, इसमें वह अस्पताल के बेड पर दिख रहे हैं। डॉक्टर उन्हें मॉनिटर कर रहे हैं। जेन ने अपनी पोस्ट में फैंस के लिए लिखा, ‘आप सभी के आपके प्यार और साथ के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।’
आगे पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘यह हफ्ता  बहुत लंबा रहा। मैं अभी उम्मीद से भी ज्यादा तेजी से ठीक हो रहा हूं। वैसे मेरा दिल टूट गया है कि मैं इस हफ्ते आप सभी से मिल नहीं पाऊंगा। आप लोगों के बिना मैं आज जिस मुकाम पर हूं, वहां नहीं पहुंच पाता। आपकी समझदारी के लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं।’  

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक पांच सोलो एल्बम रिलीज कर चुके हैं जेन मलिक
जेन ने अपना हेल्थ अपडेट म्यूजिक एल्बम 'कोन्नाकोल' के रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद दिया है। 2015 में वन डायरेक्शन म्यूजिक बैंड छोड़ने के बाद यह उनका पांचवां एल्बम है। बिलबोर्ड के मुताबिक जेन मलिक ने कहा, ‘अब तक पांच सोलो एल्बम आ चुके हैं। मैं इस बात से बहुत उत्साहित था कि बैंड छोड़ने के बाद अपना पहला सोलो एल्बम बना पाया। लोगों ने भी उसमें दिलचस्पी दिखाई। मुझे इस बात पर प्राउड फील होता है। जेन मलिक के पिछले चार एल्बम बिलबोर्ड 200 चार्ट में जगह बना चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें