फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड एक्टर जेरार्ड बटलर का पूरा 'घर' ही उड़ा ले गए चोर, 7 लाख से भी ज्यादा का हुआ नुकसान

Wed, 13 Mar 2019 06:04 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेरार्ड बटलर
विज्ञापन
अब तक आपने चोरी के कई किस्से सुने होंगे लेकिन तब क्या हो जब किसी का घर ही चोर चोरी कर के ले जाएं। जीहां ऐसा मुमकिन है। हॉलीवुड एक्टर जेरार्ड बटलर (Gerard Butler) का पूरा का पूरा घर चोरी हो गया है।
विज्ञापन


जेरार्ड बटलर (Gerard Butler) का एयरस्ट्रीम ट्रेलर चोर ले उड़े। उनका ये एल्युमिनियम मोटर होम पार्किंग में खड़ा था और चोर वहीं से इसे चोरी करके भाग गए। डेलीमेल की रिपोर्ट की मानें तो इस मोटर होम को सैन फर्नांडो वैली की फ्रेबिकेशन शॉप से चोरी किया गया है। वहां पर ये पार्किंग में खड़ा था।

जेरार्ड बटलर के इस मोटर होम की कीमत 11,000 डॉलर यानी लगभग साढ़े 7 लाख रुपए बताई जा रही है। खबरों की मानें तो इस मोटर होम के रिस्टोरेशन का काम चल रहा था।
विज्ञापन


इतना ही नहीं हाल ही में कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग से भी जेरार्ड बटलर के घर को काफी नुकसान पहुंचा था। बटलर ने इंस्टाग्राम पर आग बुझने के बाद घर की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'खाली करने के बाद मालिबु के घर में वापस आ गया। पूरे कैलिफोर्निया के लिए बेहद दुखद समय। दमकलकर्मियों के साहस, जोश और बलिदान से हमेशा की तरह प्रेरित हूं।'

वर्क फ्रंट की बात करें तो जेरार्ड बटलर आपदा थ्रिलर 'ग्रीनलैंड' में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं, इसे लेकर बातचीत चल रही है। फिल्म में एक परिवार प्राकृतिक आपदा के कारण कठिनाइयों से जूझता दिखाई देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें