फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड में किस्मत आजमाएंगे 'बॉडीगार्ड' एक्टर रिचर्ड मैडेन, 'जेम्स बॉन्ड' बनने की दौड़ में सबसे आगे

Wed, 13 Mar 2019 01:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रिचर्ड मैडेन
विज्ञापन
टीवी शो 'बॉडीगार्ड' में अपने किरदार से गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने के बाद एक्टर रिचर्ड मैडेन अब हॉलीवुड में किस्मत आजमाने के लिए अमेरिका जाने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


डेलीमेल की रिपोर्ट की मानें तो 32 वर्षीय अभिनेता ने अपने दोस्तों को बताया है कि 'बॉडीगार्ड' व 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से नाम-शोहरत पाने के बाद अब अमेरिका में अपनी पहचान बनाने को लेकर बेहद उत्सुक हैं।

एक सूत्र ने बताया कि रिचर्ड का करियर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उसने कहा, "उन्हें लॉस एंजेलिस ज्यादा पसंद नहीं था लेकिन पिछले साल के अंत में वह 2-3 बार वहां गए और उन्हें उस जगह से प्यार हो गया। निश्चित रूप से ब्रिटेन हमेशा उनका घर रहेगा लेकिन रिचर्ड अमेरिका में अगर कुछ अच्छा करते हैं तो इससे उनके बॉन्ड का किरदार करने की संभावना को कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन


बता दें कि रिचर्ड जेम्स बॉन्ड बनने की दौड़ में शामिल हैं। उन्हें बॉन्ड की भूमिका निभाते आ रहे डेनियल क्रेग के रिप्लेसमेन्ट के रूप में देखा जा रहा है। बात करें डेनियल क्रेग की तो वह साल 2006 से जेम्स बॉन्ड की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें