फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG, लीक हुआ गेम्स ऑफ थ्रोन्स का ‘द ड्रेगन एंड द वोल्फ’ एपिसोड या फिर...!   

Sat, 26 Aug 2017 03:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
विज्ञापन
1 of 6
गेम ऑफ थ्रोंस
 
गेम्स ऑफ थ्रोन्स का हर सीजन धमाल मचा रहा है। सीरियल के विलेन नाइट किंग की क्रूरता ने तो उसे फैंस के बीच बेहद कुख्यात का दिया है। वैसे चर्चा के लिए तो हर सीजन में कुछ न कुछ जरूर होता है। जैसे फिलहाल इसके तीन विशालकाय ड्रैगन और बर्फ के बवंडर के बीच भयंकर युद्ध लोगों के बीच गरमा गरम चर्चा का मुद्दा है। ऐसे में अगर 'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' का कोई एपिसोड लीक हो जाए तो हंगामा ही मच जाता है।
विज्ञापन

2 of 6
गेम ऑफ थ्रोंस
दर्शकों को बता दें कि 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के मेकर्स के बीच हंगामा कटा हुआ है। खबर है कि सीजन 7 के ‘द ड्रेगन एंड द वोल्फ’ एपिसोड लीक हो गया है। दरअसल इस शो को लेकर दर्शकों को इंतजार था। मेकर्स का कहना था कि ये अभी तक का सबसे रोमांचक एपिसोड होगा।
विज्ञापन

3 of 6
गेम ऑफ थ्रोंस
​रेडिट-थ्रेड पर ये एपीसोड लीक हुआ है। इस साइट के एक यूजर ने बताया कि साइट को सर्च करते हुए मुझे 'जीओटी' का ये एपीसोड मिला। हालांकि ये पूरा नहीं था। मेरे लिए ये हैरानी की बात थी कि इस शो को 26 अगस्त को जारी किया जाना था लेकिन इस साइट में इस एपीसोड का वीडियो था। मैंने इस वीडियो के नीचे जाकर देखा तो उसमें इसे लीक करने वाले का ई-मेल भी था।

4 of 6
गेम ऑफ थ्रोंस
अब ये सुनकर फैंस हो सकता है बेहद परेशान हो जाएं कि भाई इस एपिसोड्स को हमसे पहले भला किसने देख लिया। लेकिन 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से जुड़े लोगों की मानें तो ये शोज को लीक कराना पब्लिसिटी स्टंट भी हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
गेम ऑफ थ्रोंस
इससे पहले चैनल HBO  में सीजन 5 की जगह सीजन 6 का प्रसारण हो गया था। HBO ने इसे मिस्टेक बताया था। मगर तब भी ये बात हुई थी कि कहीं चैनल का फैंस को ये अगले शो की जानकारी देने का नायाब तरीका तो नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गेम ऑफ थ्रोंस
इससे पहले 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की एक्ट्रेस मेसी विलियम्स की न्यूड फोटो रेडिट पर लीक होने से भी हंगामा मचा था। 19 वर्षीय मेसी विलियम्स की ये तस्वीरें उनके निजी सोशल मीडिया अकाउंट से चोरी की गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें