फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

emmy awards 2018: 'गेम ऑफ थ्रोन्स' ने जीता सभी का दिल, बनी उत्कृष्ट ड्रामा सीरीज

Tue, 18 Sep 2018 11:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर टीवी चैैनल एचबीओ की चर्चित ड्रामा सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' हमेशा से सुर्खियों में रही है। इसके अभी तक 7 सीजन रिलीज हो चुके हैं जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस दमदार सीरीज को अब एमी पुरस्कार से नवाजा गया है।
विज्ञापन


'गेम ऑफ थ्रोन्स' के सभी सीजन न केवल सुपरहिट रहे बल्कि ड्रामा सीरीज के मामले में भी इसने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इसलिए प्राइम टाइम एमी पुरस्कार 2018 में इसको उत्कृष्ट ड्रामा सीरीज से सम्मानित किया गया है। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' ने एमी पुरस्कार 2018 में मेकअप, पोशाक, संगीत और एक्शन दृश्य से जुड़े कुल मिलाकर 6 पुरस्कार अपने नाम किए हैं। 
पता हो कि टीवी सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' इन दिनों अपनी आखिरी सीजन को लेकर भी चर्चा में है। इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस सीरीज के लेखक जॉर्ज आर.आर मार्टिन ने कहा है कि पता नहीं क्यों मेकर्स इसके 8वें सीजन को आखिरी बता रहे हैं। हमारे पास अभी भी इतनी बड़ी कहानी हैं कि हम 11, 12 और 13 सीजन तक बना सकते हैं।
विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट वैरायटी से बात करते हुए जॉर्ज आर.आर मार्टिन ने कहा है- 'पता नहीं क्यों हम इसको खत्म कर रहे हैं, लोगों ने 'गेम ऑफ थ्रोन्स' पर आधारित मेरी नोबेल पढ़ी हो तो पता चल जाएगा कि हमारे पास इतनी सामग्री है कि हम इसके 11,12 और 13 सीजन तक बना सकते हैं।' आपको बता दें कि 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का आखिरी सीरीज साल 2019 में रिलीज होगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें