फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG, पाकिस्तान में भी है 'Game of Thrones' का ये साम्राज्य!

Sun, 27 Aug 2017 05:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
विज्ञापन
गेम ऑफ थ्रोन्स
विज्ञापन
गेम ऑफ थ्रोन्स के दुनियाभर फैंस के बीच ये खबर थोड़ी खुशी और थोड़ा अचरज भर देगी। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ‘जीओटी’ के सात में से एक साम्राज्य ‘किंग्स लैंडिंग’मौजूद है। अरे-अरे अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के इस साम्राज्य का सेट ब्रिटेन से हटाकर पाकिस्तान में लगा दिया गया है तो आप बिल्कुल गलत हैं। दरअसल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में चार लड़कों ने मिलकर ‘किंग्स लैंडिंग’ नाम से  एक कैफे खोला है।
विज्ञापन



 
 

गेम ऑफ थ्रोन्स
कैफे के कर्मचारियों ने बताया कि मजेदार बात ये है कि यहां गेम्स ऑफ थ्रोन्स के फैंस अपने परिवार के साथ न केवल आ रहे हैं बल्कि फोटो भी खिंचवा रहे हैं। ये लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसे जमकर पोस्ट कर रहे हैं। कैफे की पब्लिसिटी भी खूब हो रही है।
 
विज्ञापन

गेम ऑफ थ्रोन्स
किंग्स लैंडिंग कैफे बिल्कुल वैसा ही बनाया गया है जैसा कि इस गेम ऑफ थ्रोन्स की सीरीज में इस साम्राज्य को दिखाया गया है। बहता हुआ काला पानी, सूरज की रोशनी जहां बेहद संघर्ष के बाद पहुंचती है। इतना ही नहीं यहां के मैन्यू में भी जो डिसेज हैं वो इस सीरियल के किरदारों के नाम से प्रेरित हैं।

कैफे के मालिक हसीब मैहमूद ने बताया कि यहां के मैन्यू में खास है, वेनिला प्वाइज, ड्रैगन एग, लिटिल फिंगर, सैंड स्नेक पास्ता, चीजी खलीसी। कुल मिलाकर अगर आप यहां आते हैं तो आपको महसूस होगा कि आप गेम्स ऑफ थ्रोन्स के फैन नहीं बल्कि उसका ही एक किरदार हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें